फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good news for researchers .. Six months more time to submit thesis

शोधार्थियों के लिए खुशखबरी.. थीसिस जमा करने के लिए छह माह का और समय मिला

Sat, 05 Dec 2020 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Good news for researchers .. Six months more time to submit thesis
चंडीगढ़। कोरोना के कारण जो शोधार्थी थीसिस जमा नहीं कर पाए या पूरी नहीं कर पाए, उनके लिए खुशखबरी है। इसके लिए यूजीसी ने छह माह का और समय दिया है। शोधार्थियों की समस्याओं को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जून 2020 में एमफिल व पीएचडी कर रहे शोधार्थियों को अपनी थीसिस जमा करनी थी, लेकिन उस दौरान लॉकडाउन था। इसकारण शोधार्थियों को छह माह का समय थीसिस जमा कराने के लिए दे दिया गया जो कि दिसंबर में जमा होनी थी। अनलॉक- 5 लागू हुआ। कुछ विश्वविद्यालय खुले तो कुछ नहीं। प्रयोगशालाएं भी नहीं खुली हैं और न ही लाइब्रेरी। शोधार्थी इनका प्रयोग कर ही थीसिस लिखते हैं जो कार्य पूरा नहीं कर पाए। यह प्रकरण यूजीसी ने खुद संज्ञान लिया और उन्होंने थीसिस जमा करने के लिए छह माह का विस्तार दे दिया। जून 2021 में शोधार्थी थीसिस जमा कर सकेंगे। यह भी साफ कर दिया है कि फेलोशिप का कार्यकाल एक ही वर्ष होगा यानी विस्तार किए गए समय में फेलोशिप देय नहीं होगी। हालांकि शोधार्थियों को यूजीसी के इस आदेश से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed