फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good news for PU students, multipurpose auditorium will be available in the new session

पीयू के छात्रों के लिए खुशखबरी, नए सत्र में मिल जाएगा मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम

Mon, 28 Mar 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Good news for PU students, multipurpose auditorium will be available in the new session
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों को आगामी सत्र में नया मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम मिल जाएगा। सेक्टर-25 परिसर में 90 करोड़ की लागत से बन रहे इस ऑडिटोरियम के प्रोजेक्ट का वर्ष 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से उद्घाटन किया था। वर्ष 2012 में ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ। बीच में बजट के चलते कई बार काम रुकने से निर्माण कार्य में देरी हुई। वहीं, कोरोना काल में मजूदर वर्ग के घर लौटने पर भी काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

ऑडिटोरियम के बनने के बाद यहां छात्रों को दीक्षांत समारोह, बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेमिनार की सुविधा मिलेगी। पंजाब यूनिवर्सिटी के एक्सईएन आरके राय ने बताया कि आगामी सत्र में ऑडिटोरियम का काम पूरा हो जाएगा। अभी थोड़ा ही काम रहता है। ऑडिटोरियम में 2400 के करीब लोगों को बैठाने की क्षमता है। ऑडिटोरियम का बुनियादी ढांचा बनकर तैयार है। कोरोना महामारी के कारण काफी काम प्रभावित हुआ। ऑडिटोरियम में लाइटनिंग और इलेक्ट्रॉनिक फिटिंग आदि का काम चल रहा है। ऑडिटोरियम में बैठने की पर्याप्त क्षमता के साथ डाइनिंग एरिया, पार्किंग एरिया, पॉवर बैकअप, एसी प्लांट, एलेवेटर्स, फायर फिटिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा आदि की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही मुख्य ऑडिटोरियम के साथ तीन छोटे सेमीनार हॉल भी हैं जहां 130 से 600 लोगों की बैठक हो सकती है। ऑडिटोरियम में वीईआपी वर्कशॉप, ग्रीन रूम और रिहर्सल रूम भी है।
विज्ञापन

पीयू साउथ कैंपस में भी बनेगा स्टूडेंट सेंटर
पंजाब यूनिवर्सिटी सेक्टर-25 में स्टूडेंट सेंटर भी बनाने की योजना बना रही है। इसके लिए बीओफ की ओर से 5 करोड़ का फंड प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा पीयू में एमसी की ओर से स्मार्ट साइकिलें दी गई हैं और पीयू के पास छात्रों के लिए अपनी भी साइकिलें हैं। छात्रों की सुविधा के लिए पीयू में ट्रैफिक कम करने पर काम किया जा रहा है। इसके लिए साइकिल ट्रैक बनाने की भी चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed