{"_id":"97ae79f3cbd8adf083e8226adc34bb8f","slug":"good-news-for-pensoner","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने पेंशनभोगियों को दी राहत भरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने पेंशनभोगियों को दी राहत भरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Feb 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (गैर-संशोधित पेंशन/पारिवारिक पेंशन) में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 166 प्रतिशत से 183 प्रतिशत कर दिया है।
विज्ञापन
वित्त विभाग द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को इस आशय का परिपत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
महंगाई राहत में यह बढ़ोत्तरी पहली जुलाई से प्रभावी होगी।