{"_id":"5d7bbcb98ebc3e01376a8c3b","slug":"good-news-for-nhm-employee-haryana-government-promote-49-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 पुलिस कर्मियों को मिली पदोन्नति, एनएचएम कर्मियों को भी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 पुलिस कर्मियों को मिली पदोन्नति, एनएचएम कर्मियों को भी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
Fri, 13 Sep 2019 09:32 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Sep 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस ने राज्य पुलिस बल के जीआरपी और कमांडो विंग में तैनात 49 पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से पदोन्नति प्रदान की है। पदोन्नति पाने वालों में जीआरपी हरियाणा में कुल 31 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जबकि कमांडो विंग के 18 जवानों को पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
इनमें सात हेड कांस्टेबलों को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है और तीन एएसआई को उप निरीक्षक के पद पर प्रमोट किया गया है। इसी प्रकार, 30 वर्ष की सेवा पूरी करने उपरांत 21 ईएएसआई को ईएसआई के रैंक पर पदोन्नति प्रदान की गई है। कमांडो विंग में एक कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल, 14 हेड कांस्टेबल को एएसआई तथा तीन एएसआई को उप निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों को 154 प्रतिशत तक महंगाई भत्ते का तोहफा
हरियाणा में लंबे अरसे से संघर्ष कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को सरकार ने एक और राहत देते हुए उनका महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 148 से 154 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। यह लाभ इन कर्मचारियों को इसी साल पहली जनवरी से मिलेगा। सरकार की अनुमति के बाद मिशन निदेशक एनएचएम हरियाणा ने इस संदर्भ में सभी जिलों के सिविल सर्जन को जरूरी दिशा-निर्देश भेज दिए हैं और उन्हे आवश्यक कार्यवाही को कहा है।
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रिहान रजा ने इसके लिए सभी एनएचएम कर्मचारियों की तरफ से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत आला अफसरों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी पिछले काफी समय से लंबित मांगों को लेकर संघर्षरत थे और उसी कड़ी में 9 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास करनाल का घेराव किया गया था और उसके पश्चात जिला प्रशासन करनाल की मध्यस्थता के चलते एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की बैठक 10 सितंबर को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के साथ हुई थी। जिसमें उक्त मांग पर सहमति बन गई थी।
उन्होंने बताय कि इस मांग के अलावा अन्य मांगों जैसे सातवां वेतन आयोग का लाभ, हड़ताल के दौरान काटे वेतन की वापसी, एकमुश्त वेतन, सेवा नियम में संशोधन इत्यादि मांगों पर भी सरकार ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।