फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news for housing board alloletis people

हाउसिंग बोर्ड के अलॉटियों के लिए राहत भरी खबर

Tue, 04 Aug 2015 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 04 Aug 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
good news for housing board alloletis people

सेक्टर-63 के सेल्फ हाउसिंग स्कीम के तहत बने फ्लैट्स के उन अलॉटियों के लिए राहत भरी खबर है, जिन्होंने अभी बकाया राशि जमा नहीं कराई है।

विज्ञापन


उनके लिए हाउसिंग बोर्ड ने 15 अगस्त तक बकाया राशि जमा कराने का समय दिया है। पहले बोर्ड ने 31 जुलाई तक राशि जमा कराने का मौका दिया था। मालूम हो कि इन अलॉटियों का नाम पिछले माह हुए ड्रॉ में बोर्ड ने शामिल कर दिया था। हाउसिंग बोर्ड ने निर्णय लिया है कि सभी अलॉटियों का नाम 4 और 5 जुलाई को उनके फ्लैट नंबर के साथ और फ्लोर वाइज डिस्प्ले कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ये वह अलॉटी हैं, जिन्होंने फ्लैट की प्रिंसीपल राशि तो जमा करा दी है, लेकिन ब्याज की राशि जमा नहीं कराई है। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस के अनुसार इससे पहले 31 जुलाई तक राशि जमा कराने के लिए समय दिया था। लेकिन राशि जमा कराने में छूटे लोगों की अपील पर समय सीमा बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर 15 अगस्त तक राशि जमा नहीं होती तो अलॉटमेंट खारिज कर दी जाएगी। मालूम हो कि सेक्टर-63 में 2108 फ्लैट बनाए गए हैं। जिनमें 328 तीन कमरों वाले फ्लैट हैं। जबकि 864 टू बेड रूम और 540 वन बेड रूम के फ्लैट हैं। इसके अलावा 313 यूनिट ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed