फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good News For Guest teachers Of Haryana

13 साल बाद 14 हजार गेस्ट टीचर्स की नौकरी सुरक्षित, पारित हुआ एक्ट, साल में दो बार बढ़ेगा वेतन

Wed, 31 Jul 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Good News For Guest teachers Of Haryana
- फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बीते लगभग 13 वर्ष से कार्यरत करीब 14 हजार गेस्ट टीचर्स की नौकरी आखिरकार सुरक्षित हो ही गई। स्कूल शिक्षा विभाग ने विधानसभा के बजट सत्र में पारित हरियाणा गेस्ट टीचर्स सर्विस एक्ट 2019 को प्रदेश में 29 जुलाई 2019 से लागू कर दिया है। यह एक्ट हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में पारित हुआ था। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 12 मार्च 2019 को इसकी गजट अधिसूचना भी जारी कर दी थी। स्कूल शिक्षा विभाग में इसे अभी तक लागू नहीं किया था। जिससे गेस्ट टीचर्स को अपनी नौकरी सुरक्षित न होने की चिंता सताने लगी थी। गेस्ट टीचर्स की दोनों यूनियन ने इसी महीने दूसरे व तीसरे सप्ताह जिलों में अलग-अलग प्रदर्शन कर एक्ट को लागू करने की भी मांग की थी। जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार हरकत में आई और एक्ट लागू करने के निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन


सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने 29 जुलाई को सभी डीईओ और डीईईओ को हरियाणा गेस्ट टीचर्स सर्विस एक्ट 2019 की पालना करने के निर्देश दिए हैं। एक्ट लागू होने के बाद स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचर्स 58 वर्ष तक नौकरी कर सकेंगे। नियमित अध्यापकों की तरह ही गेस्ट टीचर का साल में दो बार वेतन बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वर्ष जनवरी व जुलाई महीने में वेतन बढ़ोतरी की जाएगी। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ-22 के राज्य प्रधान कृष्ण कुमार व प्रेस प्रवक्ता धर्मबीर कौशिक ने एक्ट लागू करने के लिए सीएम मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि एक्ट को सही तरीके से लागू करवाकर सभी सुविधाएं लेने के लिए जल्द ही आगामी रणनीति बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed