{"_id":"7eb356d8a71a3d4124b7ead56c41ca71","slug":"good-news-for-girl-student-new-scheme-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं-12वीं की छात्राओं के लिए 'उड़ान', करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं-12वीं की छात्राओं के लिए 'उड़ान', करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Aug 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सहयोग से सीबीएसई ने 11वीं व 12वीं कक्षा में दाखिला ले चुकीं छात्राओं के लिए उड़ान योजना शुरू की है। इसके तहत 11वीं व 12वीं की छात्राओं को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क करवाई जाएगी।
विज्ञापन
इस योजना के तहत देशभर से 500 लड़कियों का चयन किया जाएगा। 11वीं कक्षा में नॉन मेडिकल संकाय में दाखिला ले चुकी छात्राएं सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं।
विज्ञापन
सभी विषयों में सीजीपीए-8 और 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। साइंस व गणित में 9 सीजीपीए होना अनिवार्य है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद सीबीएसई द्वारा चयन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षाओं में सफल छात्राएं आईआईटी और एनआईटी में निशुल्क अपनी पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
इस योजना के तहत केंद्रीय विद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विद्यालय और सरकारी स्कूल की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत ऑफलाइन और ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलेगी। यह योजना देश के 60 शहरों में शुरू हुई है। इस योजना में पढ़ने वाली छात्राओं को छह हजार तक का टैबलेट दिया जाएगा।
कोट्स.......
इस योजना के तहत छात्राओं को आगेे बढ़ने का अवसर मिलेगा। वहीं सप्ताह में दो बार केंद्रीय विद्यालय 3 बीआरडी में शनिवार और रविवार को कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा छात्राओं को टैबलेट भी दिए जाएंगे।
- श्याम चावला, चंडीगढ़ केंद्र की कोआर्डिनेटर, केंद्रीय विद्यालय 3 बी आर डी की शिक्षिका।
कोट्स....
इच्छुक छात्राओं को 3 बी आर डी के केंद्रीय विद्यालय में आठ अगस्त से पहले आवेदन करना होगा। छात्राओं का चयन सीबीएसई करेगी। आवेदन करने वाली छात्राओं को ऑनलाइन फार्म भरने के बाद स्कूल प्रिंसिपल से फार्म अटेस्ट करवाकर जमा करवाना होगा।
- जेएम रावत, केंद्रीय विद्यालय संगठन के डिप्टी कमिश्नर, चंडीगढ़ रीजन ।