{"_id":"d3f077dc67862ec6591548820193702e","slug":"good-news-evening-opd-started-at-general-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज: सेक्टर 16 अस्पताल में इवनिंग ओपीडी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज: सेक्टर 16 अस्पताल में इवनिंग ओपीडी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 14 Aug 2015 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 16 अस्पताल में इवनिंग ओपीडी शुरू हो गई है। मरीजों को गायनी, मेडिसिन, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक और आरथोपेडिक डिपार्टमेंट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पहले दिन करीब 50 मरीज देखे गए। इवनिंग ओपीडी का समय शाम पांच बजे से लेकर रात आठ बजे तक रहेगा। उद्घाटन करने पहुंचे एडवाइजर विजय कुमार देव व होम सेक्रेटरी ने एलान किया कि एक हफ्ते के भीतर इवनिंग ओपीडी में डाक्टरों के अप्वाइंटमेंट की सुविधा आनलाइन शुरू कर दी जाएगी। इसका साफ्टवेयर तैयार है।
विज्ञापन
उद्घाटन के मौके पर एडवाइजर विजय कुमार देव ने सभी डाक्टरों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि इवनिंग ओपीडी को हर हालत में सफल बनाना है। इससे इमरजेंसी और सुबह की ओपीडी पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने बताया कि एक महीने बाद ईवनिंग ओपीडी का रिव्यू होगा। यदि पाजीटिव रिस्पांस आया तो इसकी टाइमिंग दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक कर दी जाएगी। ओपीडी को सफल बनाने के लिए अलग से पांच स्पेशलिस्ट डाक्टर व फार्मासिस्टों की नियुक्ति की गई है। इस मौके पर ज्वाइंट सेक्रेटरी हेल्थ नवजोत कौर, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज वीके गगनेजा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट वंदना गुप्ता, प्रिंस बुंदेला सहित कई डाक्टर मौजूद रहे।