{"_id":"6a4d60417cb66bd3a10339da","slug":"goldy-dhillon-to-reveal-the-real-target-police-are-waiting-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1064580-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गोल्डी ढिल्लों खोलेगा असली टारगेट का राज, पुलिस कर रही इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गोल्डी ढिल्लों खोलेगा असली टारगेट का राज, पुलिस कर रही इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकीदास हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है। अब पुलिस गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों को स्पेन से लाने का इंतजार कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि असली टारगेट का राज गोल्डी ढिल्लों के दिल में दफन है। सेक्टर-11 में असली टारगेट पर कौन था इसका पता पकड़े गए आरोपियों को नहीं है। उनको केवल हुलिया ही बताया गया था। गोल्डी ही असली टारगेट का खुलासा करेगा।
अभी तक पुलिस को असली टारगेट नहीं पता चला
सेक्टर-11 की केमिस्ट मार्केट में ऐसे कई मालिक हैं जो कि चश्मा लगाते हैं और सिर पर बाल नहीं हैं, जो कि शरीर से भी हेल्दी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि बिना बालों वाला हेल्दी व्यक्ति हमलावरों के टारगेट पर था। लेकिन पुलिस अभी तक यह कन्फर्म नहीं कर पाई है कि असली टारगेट कौन था? अब पुलिस गोल्डी के भारत आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इतनी सिक्योरिटी होने के बाद भी सेक्टर-11 के कई बड़े केमिस्ट संचालकों को अब भी धमकियां मिल रही हैं। इससे व्यापारी वर्ग में अभी भी डर बना हुआ है। कई बड़े व्यापारियों को अभी जान का खतरा है। उनको लग रहा है कि अगला टारगेट किस को बनाया जाएगा। इसका कुछ पता नहीं है। पुलिस अभी तक अमित कुमार उर्फ शराबी से यह नहीं पता लगा पाई है। व्यापारियों के मन में अब कई सवाल भी उठ रहे हैं। उनका कहना है कि असली टारगेट कौन था? क्या असली टारगेट अब भी गोल्डी ढिल्लों के निशाने पर है?
विज्ञापन
बॉक्स
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चा है कि गोल्डी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस गोल्डी को गिरफ्तार करने की बात कहकर लोगों को सुरक्षित महसूस करना चाहती है। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है गोल्डी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर है। खास बात यह भी है कि अभी तक किसी भी एजेंसी ने गोल्डी के गिरफ्तार होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, जो गोल्डी की गिरफ्तारी में संशय पैदा करता है।