फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Golden Jubilee gift of the Government of the vicious prisoners, will a reduction in sentence

स्वर्ण जयंती पर शातिर कैदियों को सरकार का तोहफा, मिलेगी सजा में छूट

Fri, 11 Nov 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 11 Nov 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
Golden Jubilee gift of the Government of the vicious prisoners, will a reduction in sentence
जेल

हरियाणा की स्वर्ण जयंती पर जेलों में बंद सजायाफ्ता कैदियों को सजा में छूट दी गई है। उम्रकैद के कैदियों को जहां 240 दिन की छूट मिलेगी, वहीं 10 साल सजा वालों को 120 दिन की छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन


हर तरह की सजा में छूट का प्रावधान किया गया है। सरकार ने राज्यपाल की मुहर लगते ही तुरंत प्रभाव से यह आदेश लागू कर दिया है। आदेश की प्रति सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जेलों में भेजा गया है, जिससे कैदियों को तुरंत ही सजा में छूट देनी शुरू की जाए।
विज्ञापन

 
आदेश के अनुसार जेलों में बंद उम्रकैद के कैदियों को सजा में 240 दिन की छूट दी जाएगी तो दस साल की सजा वालों को 120 दिन की छूट मिलेगी। वहीं, 5 साल से 10 साल के बीच की सजा वालों को 60 दिन की छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही दो से पांच साल के बीच की सजा वालों को 30 दिन और दो साल की सजा वालों को 15 दिन की छूट मिलेगी। इसमें भी न्यायालय का कोई आदेश किसी कैदी के लिए दिया जाता है तो वह आदेश ही माना जाएगा, जिसमें सजा में छूट नहीं देने का आदेश भी शामिल होगा।

बुजुर्ग पुरुषों की उम्रकैद आठ तो महिलाओं की छह साल

Golden Jubilee gift of the Government of the vicious prisoners, will a reduction in sentence
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
14 साल से कम उम्र के बच्चे के अपहरण और हत्या का कैदी इस छूट का लाभ नहीं ले सकेगा। दुष्कर्म और डकैती में सजा काट रहे कैदी भी सरकार की छूट से दूर रहेंगे। आतंकी और देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर जिनको सजा मिली हुई है, उनके लिए भी सरकार ने कोई राहत नहीं रखी है। सजा में छूट का प्रावधान 1 नवंबर से शुरू कर दिया गया है और यह आगे भी चलता रहेगा।

बुजुर्ग पुरुषों की उम्रकैद आठ तो महिलाओं की छह साल
सरकार ने जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बुजुर्गों को ज्यादा राहत दी। 75 साल से ज्यादा उम्र वालों की उम्रकैद के लिए आठ साल निर्धारित कर दिए गए हैं। जबकि 65 साल से ज्यादा वाली महिलाओं के लिए उम्रकैद छह साल की रहेगी। जिसकी भी यह सजा पूरी हो चुकी है तो आदेश जारी होने के तुरंत बाद उनको जेल से छोड़ दिया गया है या जल्द ही छोड़ दिया जाएगा। 

सरकार के आदेश पर अमल शुरू किया
जेल अधीक्षक दयानंद मंडोला ने बताया कि सरकार के आदेशों के अनुसार इस दायरे में आने वाले कैदियों को छोड़ा जाएगा। इसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed