फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Golden girl Chahat created a national record by winning another gold medal

गोल्डन गर्ल चाहत ने एक और स्वर्ण पदक जीतकर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Sun, 09 Oct 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Golden girl Chahat created a national record by winning another gold medal
चंडीगढ़। शहर की तैराक चाहत अरोड़ा ने शनिवार को एक और राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम कर लिया। गुजरात में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में चाहत ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट को 14.42 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही कर्नाटक की तैराक साहनी शेट्टी का 17.35 सेकंड का राष्ट्रीय तोड़ कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले राष्ट्रीय खेलों में ही बुधवार को उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में भी स्वर्ण पदक के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में चाहत के अब तक दो स्वर्ण पदक के साथ दो राष्ट्रीय रिकार्ड और एक रजत पदक जीत चुकी हैं। इस उपलब्ध पर चाहत अरोड़ा की मां गीता अरोड़ा ने कहा यह शहर के तैराकों के लिए बड़ी खुशी की बात है। उन्हें नाज है कि उनकी बेटी उनका और शहर का नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन

कोच की बात सच हुई
राष्ट्रीय खेलों में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक के साथ राष्ट्रीय रिकार्ड और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक जीतने के बाद चाहत अरोड़ा के कोच गुरचरण सिंह ने बता दिया था कि चाहत 100 मीटर में भी स्वर्ण पदक जीतकर दिखाएगी। ठीक वैसा ही हुआ और चाहत ने एक और स्वर्ण पदक जीतकर दिखा दिया। गुरचरण ने कहा कि मेरी ट्रेनी स्वीमिंग पूल की एक बेहतरीन खिलाड़ी है। देश हो या विदेश अपने प्रदर्शन से वह नाम रौशन कर रही है। मुझे उस पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूल की गोल्डन गर्ल
चाहत अरोड़ा को स्वीमिंग पूल की गोल्डन गर्ल कहा जाता है। पिछले कुछ वर्षों से वह राष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। कोच ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर चाहत देश का नाम रोशन कर रही है। अपने बेहतर प्रदर्शन की बदौलत वह भारतीय महिला तैराकी टीम का अहम सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed