फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Golden chance to make a home for family, here you can apply

सुनहरा मौकाः सपनों का आशियाना बनाना चाहते हैं, कीजिए आवेदन

Sun, 25 Sep 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Sep 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
Golden chance to make a home for family, here you can apply
home loan - फोटो : Demo Pic
सपनों का आशियाना बनाने के इच्छुक लोगों के लिए सुनहरा मौका। प्लॉट्स के लिए आवेदन मांगे गए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बहादुरगढ़ के सेक्टर 10, पिहोवा के सेक्टर एक तथा हथीन मंडी टाउनशिप के लिए फ्री होल्ड आवासीय प्लाटों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि यह प्लाटों का आवंटन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन के साथ प्लाट के कुल कीमत की 10 प्रतिशत धरोहर राशि देनी होगी। अलाटमेंट पत्र जारी होने के 30 दिन के भीतर 15 प्रतिशत तथा 75 प्रतिशत प्लाट की राशि 60 दिनों के भीतर देनी होगी। आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से ही मान्य होंगे। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ के सेक्टर 10 में एक मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 6 प्लाट तथा विस्थापितों के  लिए दो, 10 मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 27 प्लाट तथा विस्थापितों के लिए तीन, आठ मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 27 प्लाट तथा विस्थापितों के लिए तीन, 6 मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 32 प्लाट तथा विस्थापितों के लिए पांच और चारमरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 25 प्लाट तथा विस्थापितों के लिए दो प्लाट हैं।
विज्ञापन

प्लाट आवंटन के लिए आवेदन मांगे

Golden chance to make a home for family, here you can apply
पेहोवा के सेक्टर एक पार्ट में एक कनाल के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 7 प्लाट तथा विस्थापितों के लिए एक, 14 मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 20 प्लाट तथा विस्थापितों के लिए चार, 10 मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 50 प्लाट तथा विस्थापितों केे  लिए छह, आठमरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 68 प्लाट तथा विस्थापितों के लिए 9, छह मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 115 प्लाट तथा विस्थापितों केे  लिए 14 और चार मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 45 प्लाट तथा विस्थापितों के  लिए पांच प्लाट हैं।

उन्होंने बताया कि हथीन की मंडी टाउनशिप के लिए 14 मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 2 प्लाट, 10 मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 24 प्लाट, 6 मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 40 प्लाट और 4 मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 52 प्लाट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed