फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   goldan shooter abhinav bindra, olympic gold winner abhinav bindra, goodwill ambessdor, chandigarh

शूटर बिंद्रा को गुडविल एंबेसडर बनाए जाने पर पिता का 'अभिनव' ट्वीट

Sat, 30 Apr 2016 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 30 Apr 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
goldan shooter abhinav bindra, olympic gold winner abhinav bindra, goodwill ambessdor, chandigarh
अभिनव बिंद्रा
ओलंपिक गोल्ड विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा को रियो ओलंपिक के लिए गुडविल एंबेसडर बनाए जाने के प्रस्ताव पर उनके पिता एसएस बिंद्रा ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अभिनव को भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने रियो में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल का गुडविल एंबेसडर बनाए जाने का प्रस्ताव दिया था। जिस पर वह अपनी सहमति दे चुके हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभिनव के पिता ने कहा कि बेटे ने इस पर ट्वीट भी किया है कि वह भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना चाहता है।
विज्ञापन


अभिनव के पिता ने ओलंपिक एसोसिएशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके लिए इससे बड़ी बात नहीं हो सकती है। उन्होेंने कहा कि अभिनव ने खुद देश के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटे से बातचीत हुई है, वह बेहद खुश था। पिता के अनुसार अभिनव इस वक्त जर्मनी में ट्रेनिंग पर है।
विज्ञापन


दोहरी भूमिका निभाएंगे अभिनव
रियो ओलंपिक के दौरान अभिनव दोहरी भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। वह भारतीय दल में शामिल होकर निशानेबाजी में चुनौती पेश करेंगे। वहीं गुडविल एंबेसडर की भूमिका में वह भारतीय दल का हौसला बढ़ाते हुए दिख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed