फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold worth 40 lakhs caught at the airport

एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 40 लाख का सोना, जूते में छिपाकर रखा था

Tue, 17 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Oct 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
Gold worth 40 lakhs caught at the airport
- फोटो : Demo Photo
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शारजाह से लौटे एक शख्स से 40 लाख रुपये का सोना पकड़ा गया है। उसने सोना जूते में छिपाकर रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर कस्टम के कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह सोना बेचने के लिए लाया था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जालंधर निवासी हरीश ने शनिवार को दो बजकर 20 मिनट पर शारजाह से आने वाली फ्लाइट से चंडीगढ़ उतरा था। कस्टम अधिकारियों को पहले से ही सूचना मिल गई थी कि हरीश नामक शख्स के पास करीब 1350 ग्राम सोना है। एयरपोर्ट पर उतरते ही कस्टम अधिकारियों ने उसकी तलाश ली तो उसके जूते के अंदर छिपा कर रखा सोना मिल गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते जुलाई माह में एयरपोर्ट पर एक युवक को 407 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी युवक दुबई से सोना अपने मलाशय में छिपाकर लाया था। इसके अलावा एक शख्स को सोने की सिगरेट लेकर आए एक व्यक्ति को भी दबोचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed