फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   gold medalist shooter heena sidhu took back name from championship due to hijab wearing compulsion

गोल्ड मेडलिस्ट का हिजाब पहनने से इंकार, टूर्नामेंट से नाम लिया वापिस

Mon, 31 Oct 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 31 Oct 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
gold medalist shooter heena sidhu took back name from championship due to hijab wearing compulsion
इंटरनेशनल शूटर हिना सिद्धू
गोल्ड मेडलिस्ट इंटरनेशनल शूटर ने चैम्पियनशिप के दौरान हिजाब पहनने से इंकार करते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस ले लिया। भारतीय शूटर हिना सिद्धू ने चैम्पियनशिप में हिजाब पहनने की अनिवार्यता के चलते ये कदम उठाया और ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


पंजाब के लुधियाना की रहने वाली सिद्धू ने इस साल रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में वे 14वें नंबर पर थी। इससे पहले साल 2013 में हिना ने वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन

 

एसोसिएशन को खत लिखकर बताया फैसला

gold medalist shooter heena sidhu took back name from championship due to hijab wearing compulsion
इंटरनेशनल शूटर हिना सिद्धू
इरान की राजधानी तेहरान में होने वाली इस चैम्पियनशिप से नाम वापिस लेने का फैसला हिना ने तीन हफ्ते पहले ले लिया था। इसके बारे में उन्होंने नेशनल राइफल एसोसिएशन को खत भी लिखा था। शनिवार को हिना ने ट्वीट करके अपने फैसले से सभी को अवगत कराया।

हिना ने ट्विटर पर लिखा कि हिजाब पहनने की अनिवार्यता के चलते वे नहीं खेल पाएंगी। वे क्रांतिकारी नहीं हैं, ले‍किन व्‍यक्तिगत रूप से उन्‍हें लगता है कि किसी खिलाड़ी के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य करना खेल भावना के लिए ठीक नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed