{"_id":"5817067d4f1c1baa314358b9","slug":"gold-medalist-shooter-heena-sidhu-took-back-name-from-championship-due-to-hijab-wearing-compulsion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड मेडलिस्ट का हिजाब पहनने से इंकार, टूर्नामेंट से नाम लिया वापिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड मेडलिस्ट का हिजाब पहनने से इंकार, टूर्नामेंट से नाम लिया वापिस
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 31 Oct 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल शूटर हिना सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड मेडलिस्ट इंटरनेशनल शूटर ने चैम्पियनशिप के दौरान हिजाब पहनने से इंकार करते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस ले लिया। भारतीय शूटर हिना सिद्धू ने चैम्पियनशिप में हिजाब पहनने की अनिवार्यता के चलते ये कदम उठाया और ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
पंजाब के लुधियाना की रहने वाली सिद्धू ने इस साल रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में वे 14वें नंबर पर थी। इससे पहले साल 2013 में हिना ने वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था।

There have been reports abt me skipping the Asian air weapon competition in Iran due to their practice of making women wear hijab. (1)
विज्ञापन विज्ञापन— Heena sidhu (@HeenaSidhu10) October 29, 2016
एसोसिएशन को खत लिखकर बताया फैसला
इंटरनेशनल शूटर हिना सिद्धू
इरान की राजधानी तेहरान में होने वाली इस चैम्पियनशिप से नाम वापिस लेने का फैसला हिना ने तीन हफ्ते पहले ले लिया था। इसके बारे में उन्होंने नेशनल राइफल एसोसिएशन को खत भी लिखा था। शनिवार को हिना ने ट्वीट करके अपने फैसले से सभी को अवगत कराया।
हिना ने ट्विटर पर लिखा कि हिजाब पहनने की अनिवार्यता के चलते वे नहीं खेल पाएंगी। वे क्रांतिकारी नहीं हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से उन्हें लगता है कि किसी खिलाड़ी के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य करना खेल भावना के लिए ठीक नहीं है।

Im not a revolutionary. But I feel dat making it mandatory for even a sportsperson to wear hijab is not in the spirit of a Sport. (2)
— Heena sidhu (@HeenaSidhu10) October 29, 2016