फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold looted from women in Jagraon on gun points

Ludhiana News: नकाबपोश लुटेरे ने घर में घुस महिलाओं से पिस्तौल के बल पर लूटा आठ तोला सोना

Fri, 02 Sep 2022 01:25 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Sep 2022 01:25 AM IST
सार

पीड़ित परिवार के साथ पहले भी लूट की तीन वारदात हो चुकी हैं। पहली वारदात में लुटेरों ने घर के मालिक साहिल गुप्ता को निशाना बनाया था और लगभग 3-4 वर्ष पहले कॉलेज रोड पर स्थित निर्मल हलवाई के पास आंखों में मिर्च डालकर पैसों से भरा बैग लूट लिया था, जिसमें लगभग चार लाख रुपये के करीब की नकदी थी। 

विज्ञापन
Gold looted from women in Jagraon on gun points
सीसीटीवी में कैद वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जगरांव के शास्त्रीनगर की गली नंबर एक में एक नकाबपोश लुटेरा घर में मौजूद महिलाओं से पिस्तौल के बल पर आठ तोला सोना लूट ले गया। बता दें कि वारदात गुरुवार देर शाम छह बजे के करीब की है। घर में दो महिलाएं अकेली थीं तो एक नकाबपोश युवक ने दरवाजा खटखटाया और कहा कि मैं आपके कारखाने से आया हूं, क्या कारखाने के मालिक घर में मौजूद हैं। इतना कहते ही नकाबपोश लुटेरा पिस्तौल के बल पर घर के अंदर घुसा और दोनों महिलाओं को जान से मारने की धमकी। दोनों महिलाओं से आठ तोले सोने के जेवरात उतरवाया और लेकर भाग गया।

विज्ञापन


पीड़िता कोमल रानी और बहू शयना गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को शाम करीब छह बजे जब दोनों घर में अकेली थीं तो एक नकाबपोश ने घर का दरवाजा खटखटाया। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो नकाबपोश युवक बोला कि वह उनके कारखाने से आया है, क्या मालिक घर में मौजूद हैं। इतना कहते ही पिस्तौल के बल पर घुस आया और जान से मारने की धमकी देते हुए सोने के कंगन, जिनका वजन तकरीबन आठ तोले के करीब था, उतरवाकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत घरवालों को बताया तो थाना सिटी पुलिस को जानकारी दी गई और थाना सिटी के प्रभारी हरजिंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे और छानबीन में जुट गए। बता दें कि पीड़ित परिवार के साथ पहले भी लूट की तीन वारदात हो चुकी हैं। पहली वारदात में लुटेरों ने घर के मालिक साहिल गुप्ता को निशाना बनाया था और लगभग 3-4 वर्ष पहले कॉलेज रोड पर स्थित निर्मल हलवाई के पास आंखों में मिर्च डालकर पैसों से भरा बैग लूट लिया था, जिसमें लगभग चार लाख रुपये के करीब की नकदी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना तकरीबन छह महीने पहले की है। जब देर रात जब परिवार अपने घर में सो रहा था तो अज्ञात लुटेरों ने घर के मुख्य दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर घुसने की नाकाम कोशिश की थी। हैरानी इस बात की है कि पिछले इन दोनों मामलों में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं और अब परिवार के साथ आज हुई इस तीसरी घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है। थाना सिटी प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पीड़ित महिलाओं के बयान दर्जकर घर में और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना को अंजाम देने वाले नकाबपोश लुटेरे का सुराग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed