फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold chain stolen from woman's neck at fair, two women arrested

Chandigarh News: मेले में महिला के गले से सोने की चेन चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Gold chain stolen from woman's neck at fair, two women arrested
पहले भी भीड़ का फायदा उठाकर की जा चुकी हैं वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। गांव सुंडरा में वीरवार को भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला के गले से ढाई तोले की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। यह वारदात मंदिर में लगे टीवी कैमरे में कैद हो गई। कुछ दिन पहले भी महिलाओं ने मेले से महिला के गले से सोने की चेन चोरी की थी। मुबारकपुर पुलिस ने आरोपी दो महिलाओं को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है।
जानकारी देते हुए निशा रानी पत्नी रविंदर कुमार निवासी गांव खंगेसरा, पंचकूला ने बताया कि वह परिवार के साथ गांव सुंडरा के मंदिर में माथा टेकने आई थी। इस स्थान पर मेला लगने के कारण भीड़ अधिक थी और वह अन्य श्रद्धालुओं के साथ माथा टेकने के लिए कतार में खड़ी थी। माथा टेकने के बाद उन्होंने देखा कि गले से सोने की चेन गायब है। उन्होंने इसकी जानकारी मंदिर के अधिकारियों को दी। मंदिर के बाहर सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला कि पीछे खड़ी महिला ने बड़ी चालाकी से भीड़ का फायदा उठाकर गले से चेन निकाल ली थी। घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की थी और फुटेज देखने के बाद वे करीब एक बजे मुबारकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने गए।
विज्ञापन

जब थाने पहुंचे तो पता चला कि पुलिस पहले से ही चाेरी की वारदात करने वाली महिलाओं की तलाश कर रही थी और करीब 11 बजे पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। निशा के पति रविंदर ने बताया कि सीसीटीवी में कैद महिलाएं और पुलिस की ओर से गिरफ्तार की गई महिलाएं वही हैं, जिन्होंने पत्नी के गले से चेन चोरी की है। रविंदर ने बताया कि पुलिस के मुताबिक आरोपी महिलाओं के पास कोई चेन नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपियों ने कितनी वारदात की हैं और कहां-कहां चेन चुराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed