{"_id":"56e5a18e4f1c1b13428b4592","slug":"gold-chain-and-rings-theft-of-dead-youth-congress-president-during-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना के बाद यूथ कांग्रेस प्रधान की सोने चेन और तीन अंगूठियां गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना के बाद यूथ कांग्रेस प्रधान की सोने चेन और तीन अंगूठियां गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
मनिंदर सिंह, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में हादसे के दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनिंदर सिंह के गले से सोने की चेन, हाथों से तीन अंगूठियां और कैश निकाल लिए गए। यह आरोप मनिंदर सिंह के परिजनों ने लगाया है। रविवार को पार्टी प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद शोक जताने के लिए मनीमाजरा मनिंदर के घर गए और परिवार के सदस्यों से मिले।
विज्ञापन
इस दौरान मनिंदर सिंह के पिता अंग्रेज सिंह और चचेरे भाई जगतार सिंह ने पार्टी प्रभारी शकील अहमद को यह जानकारी दी। शकील अहमद ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह इस बारे में उत्तराखंड सरकार से बात करेंगे। अंग्रेज सिंह ने पार्टी प्रभारी को बताया कि जब पुलिस ने मनिंदर का शव परिजनों को सौंपा था तो सिर्फ एक सोने का कड़ा और 150 रुपये नगद दिए गए जबकि इतनी कम राशि में मनिंदर देहरादून नहीं जा सकते थे।
विज्ञापन
उनकी जेब में करीब 15 हजार रुपये थे। उन्होंने बताया कि मनिंदर के गले में सोने की जो चेन थी, वह दस तोले की थी। शकील अहमद जब मनिंदर के घर शोक व्यक्त करने गए तो उस समय कांग्रेस के सचिव सुभाष शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। मनिंदर सिंह का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया । प्रभारी शकील अहमद ने परिवार को कहा कि मनिंदर के निधन से कांग्रेस को काफी क्षति हुई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट मनिंदर सिंह की तेज रफ्तार कार (सीएच-01-बीडी-3766) शुक्रवार को देहरादून के सहसपुर थाने के धर्मावाला चौकी के समीप सुबह करीब 10:40 बजे सड़क किनारे लगे ईंटों के ढेर से टकरा गई। इसमें कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एयर बैग तक फट गया। इस टक्कर में मनिंदर के सिर के पीछे वाले हिस्से में गंभीर चोटें आई। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।