फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   going states get ration One Nation Ration Card started city

अब दूसरे राज्य में जाने पर भी मिलेगा राशन, शहर में वन नेशन- वन राशन कार्ड की हुई शुरुआत

Fri, 21 Aug 2020 02:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
going states get ration One Nation Ration Card started city
चंडीगढ़। वन नेशन वन हेल्थ कार्ड के बाद यूटी प्रशासन ने वीरवार को वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को लागू कर दिया है। यूटी प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा ने वीरवार को कई लाभार्थियों को इस योजना के तहत कार्ड सौंपे और उन्हें इसके फायदों के बारे में बताया। प्रशासन ने इसे 'एनटाइटलमेंट कार्ड' नाम दिया है। बता दें कि कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की घोषणा की थी। कोरोना वायरस को देखते हुए प्रशासन ने इसके लिए कोई बड़ा कार्यक्रम न करने का फैसला लिया, ताकि अधिक भीड़ एकत्रित करने से बचा जा सके। सरकारी कर्मचारियों की ओर से लोगों के घर तक ही राशन कार्ड पहुंचाए जाएंगे। यूटी प्रशासन की ओर से जारी वन नेशन वन कार्ड से लाभार्थी चंडीगढ़ और पुडुचेरी में राशन मनी प्राप्त कर सकेंगे, क्योंकि इन दोनों स्थानों पर डीबीटी स्कीम चल रही है। इस कार्ड से लाभार्थियों को तब भी आसानी से राशन मिलेगा, जब वह एक राज्य से दूसरे राज्य में शिफ्ट हो जाएंगे। इससे खासकर प्रवासी मजदूरों को फायदा होगा, जो थोड़े समय के लिए एक जगह रुकते हैं और फिर काम की तलाश में दूसरे राज्य में शिफ्ट हो जाते हैं। राशन कार्ड का ट्रांसफर न करवाने के चलते, ऐसे लोग राशन से वंचित रह जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रधानमंत्री ने देश के सभी यूटी को प्रमुखता के आधार पर इसे शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अन्य राज्यों के राशन कार्ड भी चंडीगढ़ में होंगे मान्य, लेकिन नहीं मिलेगा राशन
देश के लगभग हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में राशन कार्ड की व्यवस्था है और उन्हें अभी भी सरकारी राशन की दुकानों से गेहूं, चावल, दाल, चीनी व अन्य सामान मिलता है। वन नेशन-वन राशन कार्ड की स्कीम के लागू होने के बाद जो मजदूर अन्य राज्यों से कार्ड लेकर चंडीगढ़ आएंगे, उनका राशन कार्ड चंडीगढ़ में मान्य तो होगा, लेकिन उसे राशन नहीं मिलेगा बल्कि डीबीटी के द्वारा उस राशन का पैसा सीधे उसके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अन्य राज्यों से काम की तलाश में चंडीगढ़ पहुंचने पर मजदूर के राशन कार्ड का प्रशासन की ओर से पंजीकरण किया जाएगा। सभी जानकारियों को एकत्रित करने के बाद राशन के पैसे को उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। इसी तरह जब चंडीगढ़ के 64 हजार लाभार्थियों को जो एनटाइटलमेंट कार्ड दिया जाएगा तो वह देश के किसी भी राज्य में सरकारी राशन की दुकान पर ले जाकर राशन ले सकेंगे और जब वह दोबारा चंडीगढ़ आएंगे तो यहां पर उन्हें राशन की जगह बैंक खाते में पैसा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed