फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   going sell girl one lakh sent jail Sunday running away from Dadwa five-year-old girl

बच्ची को एक लाख में बेचने जा रहे दंपती को भेजा गया जेल, बीते रविवार को दंपति दड़वा से पांच साल की बच्ची को लेकर भाग रहा था

Tue, 04 Aug 2020 11:12 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
going sell girl one lakh sent jail  Sunday running away from Dadwa five-year-old girl
चंडीगढ़। दड़वा से पांच साल की बच्ची को उठाकर भागने वाले दंपती का एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। मनीमाजरा का दंपती बच्ची को एक लाख रुपये में बेचने जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि पुलिस अब तक उस शख्स का पता नहीं लगा पाई, जिसे बच्ची को बेचा जाना था।
विज्ञापन

बीते रविवार दोपहर मनीमाजरा निवासी महिला किरणा दड़वा में ईद के मौके पर मीट मांगने के बहाने गई थी। इस दौरान घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची को किरणा लेकर जाने लगी। इसी बीच मिस्त्री का काम करने वाले सुनील ने किरणा को बच्ची को ले जाते हुए देख लिया। गली नंबर-1 के पास एक्टिवा पर किरणा और उसका पति सज्जन बच्ची को बैठाकर भागने लगे तो सुनील ने शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों की मदद से दोनों को दबोच लिया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मनीमाजरा के शांतिनगर निवासी किरणा और सज्जन के खिलाफ आईपीसी 370 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ में दंपती ने खुलासा किया था कि कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात पीजीआई के बाहर एक शख्स से हुई थी। शख्स ने उससे कहा कि अगर कोई बच्चा उनके पास लेकर आते हो तो इसके एवज में उन्हें एक लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed