फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gogi gang Sharp shooter arrested from sonipat

हरियाणाः शराब ठेकेदार की हत्या करने आए गोगी गैंग के शार्प शूटर गिरफ्तार

Wed, 24 Oct 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Updated Wed, 24 Oct 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Gogi  gang Sharp shooter arrested from sonipat
सांकेतिक तस्वीर

शस्त्र निरोधक टीम ने शराब ठेकेदार की हत्या की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हालांकि वारदात की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के अलीपुर के रहने वाले कुलदीप उर्फ गुलशन, कपिल उर्फ विजय तथा भटाना जाफराबाद निवासी सुनील उर्फ छोटा है। बजाना खुर्द का दीपक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार कुलदीप व कपिल कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के शार्प शूटर हैं। उन पर दिल्ली पुलिस ने मकोका भी लगा रखा है। 

विज्ञापन


शस्त्र निरोधक टीम प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि एएसआई गुलशन अपनी टीम के साथ गांव माहरा के निकट नहर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव बजाना खुर्द निवासी दीपक अपने तीन अन्य साथियों के साथ शराब ठेकेदार गांव बजाना खुर्द के ही संदीप की हत्या करने की फिराक में घूम रहा है। जिस पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। 
विज्ञापन


इसी बीच गांव भटाना की तरफ से दो बाइक पर चार युवक सवार होकर आते दिखाई दिए। टीम ने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो चारों अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। जिस पर टीम ने गांव भटाना जफरपुर निवासी सुनील उर्फ छोटा व दिल्ली के अलीपुर निवासी कुलदीप उर्फ गुलशन व कपिल उर्फ विजय को काबू कर लिया। हालांकि वारदात का साजिशकर्ता गांव बजाना खुर्द निवासी दीपक अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Gogi  gang Sharp shooter arrested from sonipat
सांकेतिक तस्वीर

पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शराब ठेकेदार गांव बजाना खुर्द निवासी संदीप की हत्या करने के लिए आए थे। मोहाना थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

एक माह पहले भी संदीप पर गोली चला चुका है दीपक 
पुलिस के मुताबिक वारदात का मुख्य साजिशकर्ता बजाना खुर्द निवासी दीपक इससे पहले 22 सितंबर को भी शराब ठेकेदार संदीप पर गोली चला चुका है। उस वक्त संदीप हमले में बाल-बाल बचा था। एक माह के अंदर ही दोबारा उस पर हमला करने की साजिश रच डाली। वारदात से पहले ही उसके साथी पकड़े गए। जबकि वह भाग निकला। आरोपी दीपक गांव में शराब ठेका लेना चाहता था। जिसे संदीप ने ले लिया था। इसी की रंजिश में वह संदीप पर हमला कर रहा है। 

कुख्यात जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के सदस्य हैं गिरफ्तार आरोपी 
पुलिस के हत्थे चढ़े कुलदीप उर्फ गुलशन व कपिल उर्फ विजय कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के शार्प शूटर है। आरोपी दीपक भी गोगी गैंग से जुड़ा है। कुलदीप व कपिल पर दिल्ली पुलिस ने मकोका लगा रखी है। इतना ही नहीं दोनों बदमाश बहादुरगढ़ में कुख्यात जितेंद्र उर्फ गोगी को पुलिस की कस्टडी से भगाने में भी आरोपी हैं। यह इस मामले में अभी तक फरार चल रहे थे। 

कुख्यात जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के दो शार्प शूटर सहित तीन आरोपियों को काबू किया गया है। उनका तीसरा सदस्य व वारदात रचने का मुख्य आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वह शराब ठेकेदार पर पहले भी गोली चला चुका है। गुलशन भौरिया, शस्त्र निरोधक स्टॉफ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed