फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Godrej Mohali defeated Namaste Chandigarh by 4 wickets

गोदरेज मोहाली ने नमस्ते चंडीगढ़ को 4 विकेट से हराया

Thu, 11 Mar 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Godrej Mohali defeated Namaste Chandigarh by 4 wickets
चंडीगढ़। 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में गोदरेज मोहाली की टीम ने नमस्ते चंडीगढ़ की टीम को 4 विकेट से हरा दिया। यह मैच सेक्टर-44 स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल के क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर नमस्ते चंडीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 97 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज गुलशन कुमार एक रन, सोहन सिंह शून्य, पंकज शून्य पर चलते बने जबकि संजय ने सबसे अधिक 26 रन का योगदान दिया। विपक्षी गेंदबाज अवि कुमार ने 2, अमित ने 2 और वैभव ने 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोदरेज मोहाली की टीम ने 16.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान सौरभ ने शानदार 45 नाबाद रन की पारी खेली जबकि अवि कुमार ने महत्वपूर्ण 21 रन बनाए। विपक्षी गेंदबाज संजय सिंह ने 20 रन देकर 2 विकेट, गुलशन कुमार ने 18 रन देकर 2 विकेट, अभिषेक ने 7 रन देकर 1 विकेट लिया। मैच में सौरभ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed