फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   godrej limited_best circle award_regional circles

गोदरेज को बेस्ट रीजनल क्वालिटी सर्किल का खिताब

Tue, 03 Dec 2013 02:20 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Dec 2013 02:20 PM IST
विज्ञापन
godrej limited_best circle award_regional circles
गोदरेज एंड बायस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लिमिटेड मोहाली के दृष्टि क्वालिटी सर्किल ने सीआईआई क्वालिटी सर्किल रीजनल फाइनल की विजेता ट्रॉफी जीत ली।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड मानेसर गुड़गांव और सिक्योर मीटर्स लिमिटेड सोलन के नई राह क्वालिटी सर्किल ने सेकेंड रनर अप ट्रॉफी जीती।

टाटा मोटर्स लिमिटेड लखनऊ के परिवर्तन क्वालिटी सर्किल और गोदरेज एंड बायस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लिमिटेड मोहाली के जोशीले क्वालिटी सर्किल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

सीआईआई हेडक्वार्टर चंडीगढ़ सेक्टर-31 में आयोजित इस कंपटीशन में कुल 26 क्वालिटी सर्किल ने भाग लिया। भेल हरिद्वार के पूर्व जनरल मैनेजर और क्यूसीएफआई के गवर्निंग काउंसिल मेंबर बीएन सक्सेना यहां चीफ जज थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में क्वालिटी सर्किल का सबसे ज्यादा महत्व होता है। टेक्निकल एजूकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग गवर्नमेंट ऑफ पंजाब के निदेशक बी पुरुसार्थ प्रतियोगिता में चीफ गेस्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्वालिटी सर्किल से कमियां सामने आती हैं। इससे नए विचारों का जन्म होता है। रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के जनरल मैनेजर टेक्नोलॉजी जेपीएन पांडे क्वालिटी सर्किल सर्वे, कंसल्टेशन, ग्रास रूट लेवल पर प्रतिभागिता के माध्यम से नए अविष्कारों का जनक बनता है।

ज्ञानज्योति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक डा. विमल अरोड़ा ने कहा कि गुणवत्ता पर आमराय वक्त की आवश्यकता है। सीआईआई आवंथा सेंटर के प्रिंसिपल काउंसलर रविंदर कुमार ने कहा कि क्वालिटी सर्किल का उद्देश्य इंडियन इंडस्ट्री को प्रतिस्पर्धी बनाना है।


इसमें टाटा मोटर्स, लखनऊ, वर्धमान जेसीबी इंडिया लिमिटेड, फरीदाबाद, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, स्वराज इंजन लिमिटेड मोहाली के क्वालिटी सर्किल शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed