{"_id":"57112b9b4f1c1b93154a6ab8","slug":"god-boating-in-iskcon-temple-on-ramnavami","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर इस्कॉन मंदिर में भगवान को कराया नौका विहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर इस्कॉन मंदिर में भगवान को कराया नौका विहार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
ईस्कॉन टेंपल, चंडीगढ़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनवमी पर भक्तों ने भगवान को नौका विहार करवाया। इस्कॉन मंदिर में सुबह भगवान राधा माधव, श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का दर्शन किए। एक घंटे तक चले महाभिषेक में भक्तों ने भगवान का दूध, दही, घी, शहर और 10 प्रकार के फलों से अभिषेक किया।
विज्ञापन
इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि महाआरती में मृदंग और करताल के साथ कीर्तन किया गया। इस अवसर पर इस्कॉन चंडीगढ़ के सह अध्यक्ष नंद महाराज ने प्रवचन दिए। शाम को भगवान श्रीराम और माता सीता को पालकी में ले जाकर कृत्रिम सरोवर में नौका विहार करवाया गया। इस दौरान कीर्तन चलता रहा।
विज्ञापन