फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GoAir Delhi-Jammu flight makes Emergency Landing at Chandigarh Airport

दिल्ली से जम्मू जा रही फ्लाइट की चंडीगढ़ में आपात लैंडिग, 170 यात्री हो उठे असहज

Fri, 05 Jul 2019 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Jul 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
GoAir Delhi-Jammu flight makes Emergency Landing at Chandigarh Airport
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली से जम्मू जा रही एक फ्लाइट की अचानक चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। गुरुवार को जम्मू में मौसम काफी खराब था। इस कारण वहां लैंडिंग नहीं हो सकी। ऐसे में विमान में सवार यात्री असहज हो गए। चंडीगढ़ में एक घंटे रुकने के बाद शाम पांच बजे फ्लाइट ने जम्मू के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन


दिल्ली से जम्मू जाने वाली गो एयर की फ्लाइट ने दोपहर 2.33 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी। फ्लाइट में 170 यात्री सवार थे। उड़ान के कुछ देर बाद सूचना मिली कि जम्मू में मौसम काफी खराब है। ऐसे में वहां विमान की लैंडिंग नहीं हो सकती है। इस बारे में पायलट ने यात्रियों को बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू में मौसम खराब है इसलिए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग चंडीगढ़ में करनी होगी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कुछ यात्रियों को घबराहट हुई लेकिन जैसे ही फ्लाइट शाम चार बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची तो सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। यहां विमान को करीब एक घंटा रोका गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही जम्मू में मौसम के सही होने का सिग्नल मिला, फ्लाइट ठीक पांच बजे यहां से जम्मू के लिए रवाना हो गई। लैंडिंग से लेकर फ्लाइट उड़ने तक सबकुछ ठीक रहा। एयरपोर्ट के पीआरओ प्रिंस दिलदार ने बताया कि यह आम बात है। मौसम खराब होने के कारण किसी भी एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग कराई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed