फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Goa Police investigates Sonali Phogat house for the third day

सोनाली हत्याकांड: परिजन नहीं बता सके लॉकर का पासवर्ड तो वीडियो कॉल कर सुधीर से पूछा, नहीं खुला तो किया सील

Fri, 02 Sep 2022 09:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Sep 2022 09:00 PM IST
सार

सोनाली के भाई वतन ढाका ने बताया कि सुधीर सांगवान नीचे बने कमरे में सोता था। उसके कमरे पर लॉक है। इस कमरे की तलाशी गोवा पुलिस ने नहीं ली। इस कमरे की चाबी के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Goa Police investigates Sonali Phogat house for the third day
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा नेता की हत्या के मामले में गोवा पुलिस शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सोनाली फोगाट के संत नगर स्थित आवास पर पहुंची। इंस्पेक्टर डेरेन डिकोस्टा की टीम ने पहली मंजिल पर बने कमरों को खंगाला। यहां तीन डायरी व कुछ दस्तावेज मिले। इन सभी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान अलमारी के लॉकर को खोलने का प्रयास भी किया। इस दौरान पड़ोसी नरेश को गवाह बनाया गया।

विज्ञापन

 
पुलिस ने यहां दोपहर 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान अलमारी के लॉकर को खोलने के लिए परिवार के लोगों से पासवर्ड पूछा लेकिन किसी को कुछ नहीं पता था। इसके बाद टीम सदस्यों ने गोवा में अधिकारियों से बात की और आरोपी सुधीर सांगवान से वीडियो कॉल पर बात कराई। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर डेरेन डिकोस्टा ने अलमारी का लॉकर दिखाकर पासवर्ड पूछा तो सुधीर सांगवान ने दो बार पासवर्ड बताया लेकिन लॉकर नहीं खुला। इसके बाद गोवा पुलिस ने लॉकर को सील कर दिया। इससे पहले गोवा पुलिस प्रॉपर्टी के दस्तावेज अटैच कर चुकी है। परिवार के सभी लोगों से एक-एक कर सुधीर सांगवान के बारे में जानकारी जुटाई है। गोवा पुलिस सोनाली हत्याकांड को प्रॉपर्टी एंगल से जोड़कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान में सुधीर के कमरे पर लगे ताले की भी नहीं मिली चाबी
सोनाली के भाई वतन ढाका ने बताया कि सुधीर सांगवान नीचे बने कमरे में सोता था। उसके कमरे पर लॉक है। इस कमरे की तलाशी गोवा पुलिस ने नहीं ली। इस कमरे की चाबी के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं है। सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने कहा कि गोवा पुलिस समय बर्बाद कर रही है। सच्चाई सुधीर सांगवान से ही पता चलेगी।

 

हमारी टीम अधिकारियों से मिले आदेश के अनुसार जांच कर रही है। हमने कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है। जरूरत पड़ी तो दोबारा से बैंक व तहसील कार्यालय जाएंगे। - डेरेन डिकोस्टा, इंस्पेक्टर गोवा पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed