{"_id":"57c1c1f44f1c1ba435d4f45f","slug":"gmsh-16-fire-the-employee-did-not-run-extinguishers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्पिटल की एमरजेंसी में आग, कर्मियों को चलाने नहीं आए अग्निशमन यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्पिटल की एमरजेंसी में आग, कर्मियों को चलाने नहीं आए अग्निशमन यंत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 Aug 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट मल्टीस्पेशलिएल्टी हास्पिटल (जीएमएसएच) में शनिवार शाम शार्ट सर्किट से इमरजेंसी के 101 रूम के पास लगे मेन स्विच में आग लग गई। इससे तुरंत हड़कंप मच गया। आग लगते ही इमरजेंसी के कर्मचारी अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्र लेकर आ पहुंच गए, लेकिन किसी भी कर्मचारी को यंत्र चलाना नहीं आया। आग बढ़ती जा रही थी और लोगों में दहशत।
इसी दौरान हेल्पर राकेश पहुंचा और अग्निशमन यंत्र से आग को काबू किया। इस बीच अस्पताल से फायर बिग्रेड को भी सूचना दे दी गई। करीब दस मिनट बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। आग से इमरजेंसी में धुआं-धुआं फैल गया था। इससे इमरजेंसी के मरीजों को परेशानी भी आई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि मौके पर ही आग को काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।