फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Resident doctors of GMCH-32 who were on strike started work in emergency unit 

चंडीगढ़: जीएमसीएच 32 के रेजीडेंट डॉक्टरों ने इमरजेंसी यूनिट में शुरू किया काम, हड़ताल जारी

Sat, 11 Dec 2021 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 11 Dec 2021 02:15 AM IST
सार

जीएमसीएच 32 के जूनियर रेजिडेंट ने 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। इसमें आठ दिसंबर को उन्होंने इमरजेंसी में काम बंद कर दिया।

विज्ञापन
Resident doctors of GMCH-32 who were on strike started work in emergency unit 
जीएमसीएच 32 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में नीट काउंसलिंग में देरी पर हड़ताल कर रहे जीएमसीएच-32 के रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार को इमरजेंसी यूनिट में काम शुरू कर दिया। वहीं, हड़ताल जारी है। इससे इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को इलाज मिलने लगा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते कोई भी सुविधा प्रभावित नहीं हुई थी। फिलहाल, इमरजेंसी के साथ अन्य यूनिटों में आने वाले मरीजों को परामर्श और इलाज दिया जा रहा है। उधर, पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की। 

विज्ञापन


पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ठाकुर का कहना है कि हड़ताल के संदर्भ में विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा। जीएमसीएच 32 के जूनियर रेजिडेंट ने 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। इसमें आठ दिसंबर को उन्होंने इमरजेंसी में काम बंद कर दिया। उस दौरान सीनियर रेजिडेंट के काम संभालने के कारण ज्यादा व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई, लेकिन जूनियर के साथ सीनियर ने भी 9 दिसंबर से इमरजेंसी समेत अन्य जगहों पर काम बंद कर दिया। इससे व्यवस्था चरमरा गई। 
विज्ञापन


अस्पताल की इमरजेंसी समेत अन्य यूनिटों से मरीजों को बिना इलाज के छुट्टी दे दी गई। इमरजेंसी, आईसीयू समेत कई वार्ड खाली हो गए। इसके साथ ओपीडी व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। महज 24 घंटे में इलाज न मिलने से मरीजों की हालत बिगड़ने लगी थी। मरीज के साथ ही उसके परिजन काफी परेशान थे। इस वजह से पीजीआई पर भी मरीजों का दबाव अचानक बढ़ गया था, लेकिन सीनियर रेजिडेंट के इमरजेंसी में काम पर लौटने से सभी ने राहत ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेजिडेंट डॉक्टर इमरजेंसी में काम पर लौट आए हैं। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। कोई सुविधा बंद नहीं की गई है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने इमरजेंसी के साथ कोविड यूनिट में भी काम करने के लिए सहमति जताई है।  -डॉ. सुधीर गर्ग, चिकित्सा अधीक्षक जीएमसीएच-32

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed