फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMCH-32 patient suffering from emergency and OPD affair

जीएमसीएच 32 में इमरजेंसी से ओपीडी और ओपीडी से इमरजेंसी का मरीज लगा रहे हैं चक्कर

Tue, 07 Jul 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
GMCH-32 patient suffering from emergency and OPD affair
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 में इलाज कराने आने वाले मरीजों को इमरजेंसी से ओपीडी और ओपीडी से इमरजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि इमरजेंसी में जाने पर रेजिडेंट डॉक्टर ओपीडी में संबंधित विभाग के डॉक्टर को दिखाने के लिए भेज दे रहे हैं। वहीं, ओपीडी में गायनी और पीडियाट्रिक को छोड़कर सभी सेवाएं बंद है।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 में मरीजों को चक्कर लगाने के बाद भी इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्हें अस्पताल की ओर से संचालित टेलीमेडिसिन सेवा की भी जानकारी नहीं है। मरीजों का कहना है कि अगर अस्पताल में ऐसी सुविधा दी जा रही है तो मरीजों को बताने की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। सुविधा से अनजान मरीजों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इमरजेंसी में सिर्फ गंभीर मरीजों को ही आना चाहिए अगर उनकी स्थिति गंभीर नहीं है तो उन्हें यहां-वहां भटकने की बजाय अपने मर्ज से संबंधित विभाग की टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

इन विभागों में चल रही टेलीमेडिसिन सेवा
अस्पताल में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक एंड नियोनेटल, ईएनटी, ऑप्थोमोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, गाइनी, सेक्रेटरी, कार्डियोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसिन, डेंटल और न्यूरोलॉजी की टेलीमेडिसिन सेवा चल रही है। इसके अंतर्गत विशेषज्ञ संबंधित मरीजों का ऑनलाइन इलाज कर रहे हैं। सुविधा का लाभ उठाने के लिए मरीज अस्पताल की वेबसाइट पर टेली मेडिसिन सर्विस से संबंधित विभाग के डॉक्टर और उनकी ई-मेल आईडी की जानकारी प्राप्त कर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद होने के कारण टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू की गई है। इसमें प्रतिदिन 250 से 300 मरीज देखे जा रहे हैं। मरीजों को इमरजेंसी और ओपीडी में जाने की बजाय अपने मर्ज से संबंधित टेली मेडिसिन के डॉक्टर से परामर्श लेने का प्रयास करना चाहिए। इससे जुड़ी सारी जानकारी जीएमसीएच की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
-डॉ. रवि गुप्ता, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जीएमसीएच-32 चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed