{"_id":"587e35094f1c1bd804efe0ec","slug":"gmch-32-chandigarh-first-inn-ready-people-can-stay-here-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर, अब GMCH 32 में ठहर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर, अब GMCH 32 में ठहर सकेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Jan 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
जीएमसीएच 32 चंडीगढ़ में आए मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसीएच 32 में हर रोज आने वाले हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर। अब ठहरने के लिए बाहर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) की पहली सराय (पनाह) बनकर तैयार हो गई है। 32 लाख से तैयार सराय में 80 बेड की व्यवस्था है। यह सराय पेशेंट और उनके अटेंडेंट के लिए है। इसका एक रात का किराया 20 रुपये होगा।
इसमें पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग वॉशरूम, ठंडे-गर्म पानी की व्यवस्था, आरओ पानी, सीसीटीवी कैमरा, 48 लॉकरों का भी निर्माण किया गया है। यह जीएमीसएच 32 की अपनी पहली सराय है। कैंपस में ही रोटरी क्लब की भी एक अपनी सराय है। इसका उद्घाटन बुधवार को 12 बजे यूटी एडमिनिस्ट्रेटर वीपी सिंह बदनौर करेंगे। इस दौरान वे कम्यूटराइज्ड रेडियोग्राफी व एंटी-रेट्रो वायरल थैरेपी सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे।
कंपयूटराइज्ड रेडियोग्राफी से डिजीटल एक्सरे निकलेंगे, जबकि एंटी-रेट्रोवायरल सेंटर में इम्यूनोडिफिशिएंसी से संबंधित बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इसके अलावा कार्डियोलाजी, गेस्ट्रो एंट्रोलाजी, हेमेटोलाजी, इंडोक्राइनोलॉजी, रेम्यूटोलॉजी, नेफ्रोलॉजी व न्यूरोलॉजी के नए स्पेशल क्लीनिक का उद्घाटन किया जाएगा।