फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Global Entrepreneurship Summit at IIT Kharagpur, registration started

आईआईटी खडग़पुर में ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशिप समिट, रजिस्ट्रेशन शुरु

Sat, 28 Dec 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Global Entrepreneurship Summit at IIT Kharagpur, registration started
चंडीगढ़। आईआईटी खड़गपुर का आंत्रप्रेन्योरशिप सेल 31 जनवरी से 2 फरवरी 2020 तक ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशिप समिट (जीईएस) का आयोजन करने जा रहा है। यह समिट आधुनिक आंत्रप्रेन्योर के साथ-साथ प्रख्यात बिजनेसमैन, कॉलेज स्टूडेंट्स और स्टार्टअप्स के लिए अपने प्रयासों एवं अनुभवों को साझा करने का उपयुक्त मंच है।
विज्ञापन

इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। अगर कोई भी इस समिट में हिस्सा लेना चाहता है तो वह http://reg-ges.ecell-iitkgp.org पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इसके लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2019 है। अन्य तरह की जानकारी हासिल करने के लिए विद्यार्थी वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं। जीईएस की विशेषता हमेशा से उसके स्पीकर्स की गुणवत्ता रही है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, स्विगी के सह संस्थापक राहुल जैमिनी, बार्कलेज बैंक इंडिया के सीईओ राम गोपाल, फ्लिपकार्ट के सीटीओ रवि गरिकीपति, यूट्यूब के सीपीओ नील मोहन और एचसीएल के संस्थापक अर्जुन मल्होत्रा जैसे दिग्गजों ने इस शिखर सम्मलेन के पिछले संस्करणों की शोभा बढ़ाई है। हर बार की तरह इस संस्करण में भी प्रतिभागियों की आंत्रप्रेन्योरशिप दक्षता के निर्माण पर केंद्रित कार्यशालाओं का आयोजन होगा। ऐसी कार्यशालाएं प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट जाएंट्स सैमसंग, माइक्रोसॉफ्ट, बीएसई, आईबीएम, इंटेल, फ्लिपकार्ट, अमेजन, डेल इत्यादि, द्वारा जीईएस में आयोजित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed