फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Glass bottle burst from fire in garbage dump outside Ludhiana new court

Ludhiana: नई कचहरी के बाहर तेज धमाका, एक घायल; कूड़े के ढेर में लगी आग से फूटी थी कांच की बोतल

Thu, 08 Jun 2023 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 10:46 AM IST
सार

नई कचहरी में बने माल खाने में विभिन्न केसों में आरोपियों से बरामद सामान पड़ा है। रोजाना की तरह गुरुवार सुबह मुलाजिमों ने सफाई की और पूरा कूड़ा एक स्थान पर इकट्ठा कर दिया। इसी दौरान कूड़े को आग लगा दी गई।

विज्ञापन
Glass bottle burst from fire in garbage dump outside Ludhiana new court
लुधियाना में कूड़े के ढेर में आग से फूटी बोतल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना में नई कचहरी में बने मालखाने के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कूड़े के ढेर में लगी आग से कांच की बोतल फट गई और कांच बिखर गया जिससे वहां खड़ा एक नौजवान घायल हो गया।
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा कचहरी परिसर गूंज गया। धमाके की आवाज से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mann Vs Sidhu: दो शादियों पर चल रही जुबानी जंग में कूदी सिद्धू की पत्नी, मान से कहा-अपने तथ्य जांचिए
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नई कचहरी में बने माल खाने में विभिन्न केसों में आरोपियों से बरामद सामान पड़ा है। रोजाना की तरह गुरुवार सुबह मुलाजिमों ने सफाई की और पूरा कूड़ा एक स्थान पर इकट्ठा कर दिया। इसी दौरान कूड़े को आग लगा दी गई। कूड़े के ढेर में कांच की एक बोतल भी पड़ी थी। कांच की बोतल में गैस भर गई और जोरदार धमाका हुआ जिस कारण कांच बिखर गया और वहां खड़े एक व्यक्ति के टांग पर कांच के टुकड़े लग गए जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। 

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि हर कोई डर गया। लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। नौजवान की अभी पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद कोर्ट कांप्लेक्स चौकी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed