{"_id":"b3a04b1d2a801d5ebf48a9c2b6dd84a0","slug":"give-information-to-bureau-of-indian-standards-and-get-reward","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार रुपये इनाम पाना चाहते हैं तो इसे जरूर पढ़ें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार रुपये इनाम पाना चाहते हैं तो इसे जरूर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 16 Feb 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसआई मार्का के गलत इस्तेमाल की सूचना देने वाले को भारतीय मानक ब्यूरो (आईएएस) पांच हजार रुपये इनाम देगा।
विज्ञापन
मानक ब्यूरो को यह सूचना फोन नंबर 011-23236584, 23235069 और 0172-4026576 पर या स्टैंडर्ड के दफ्तर में लिखित रूप से दी जा सकती है।
सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। जानकारी देने वाले को इनाम की राशि तभी मिलेगी जब उसकी सूचना पर नकली सामान की बरामदगी होगी और अदालत में मामला दर्ज होगा।
ब्यूरो के डायरेक्टर जनरल सुनील सोनी ने बताया कि यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। हालांकि अभी ब्यूरो के पा इन्फोर्समेंट विंग की टीम काफी छोटी है और छापेमारी में दिक्कत भी आती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हर डिस्ट्रिक्ट की ओर से एक एनजीओ के साथ भी अवेयरनेस कैंम्पेन चलाया जाएगा। ब्यूरो के मुताबिक आईएसआई के गलत इस्तेमाल पर आरोपी पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही एक साल की सजा का प्रावधान भी है।
विज्ञापन
आईकेयर कार्यक्रम
चंडीगढ़ रीजन में शनिवार को ब्यूरो की ओर से आई केयर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत उपभोक्ता जागरूकता एवं शिक्षा, उपभोक्ता सरंक्षण एवं शिकायत निवारण, उद्योग जागरूकता, उद्योगों के साथ भेंट, मानको को बढ़ावा देना, विद्यार्थियों केलिए शैक्षिक कार्यक्रम व मानको का प्रचार एवं बिक्री शामिल है। बीआईएस के मुख्यालय में आईकेयर विभाग की स्थापना की गई है, जिससे उपभोक्ता के साथ सीधा संपर्क बनाया जा सके।