फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Give a home connection, water supply, how

एक घर में कनेक्शन दो, पानी सप्लाई कैसे हो

Wed, 27 Aug 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 27 Aug 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जन स्वास्थ्य विभाग ने शिकायत के बाद जांच के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में बिना परमिशन घरों में पानी के कनेक्शन लगाने के मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन


कई घराें में तो मेन कनेक्शन से दो इंची पाइप की मदद से पानी लाया था। जांच के दौरान गांव पूठर में आधा दर्जन घरों में पानी के डबल कनेक्शन मिले। विभागीय अधिकारियों ने डबल कनेक्शन लगाने वालों के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी है।

क्षेत्र के इसराना से एक गांव से विभाग के पास घरों में पानी न पहुंचने की शिकायत मिली। जहां विभागीय अधिकारियों की टीम गांव में जांच के लिए पहुंची। ग्रामीणाें ने अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि घरों में पानी का कनेक्शन होने के बावजूद भी पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


पानी न आने से परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बाद विभागीय टीम ने गांव में घरों में पानी के कनेक्शनों की जांच की। जांच में पाया गया कि आधा दर्जन घरों में पानी के डबल कनेक्शन मिले। वहीं कनेक्शन में यूज की गई पाइप पौन इंची से दो इंची तक मिली, जिस कारण अन्य घरों  में पानी नहीं पहुंच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय टीम ने घरों में डबल कनेक्शन होने व चार इंची पाइप का प्रयोग करने पर पानी के कनेक्शन काटने चाही तो ग्रामीण हाथापाई पर उतारू हो गए। मामले को बढ़ता देखकर टीम लौट गई और इस बारे में पुलिस को शिकायत दी।

घरों में पानी के कनेक्शनों में यूज की जाने वाली पाइप आधा इंची होनी चाहिए। इससे गांव में सभी घरों में पानी पर्याप्त मात्रा में मिल सकेगा। अगर आधा इंची पाइप की बजाए दो इंची पाइप यूज करते है तो अन्य घरों में पानी नहीं पहुंच पाता है। जिस कारण अन्य लोगाें को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। पानी कनेक्शन के लिए संबधित विभाग से परमिशन लेनी जरूरी है।

पानी के कनेक्शन में आधा इंची पाइप प्रयोग करने से पानी की बर्बादी कम होती है। वहीं प्रत्येक घरों में पानी पर्याप्त मात्रा में पहुंचता है। विभागीय अधिकरी की माने तो पानी कनेक्शन में जीआई पाइप पेंट युक्त प्रयोग की जाए तो पाइप लीकेज नहीं होती है। अन्य पाइप में लीकेज व बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं पानी उपभोक्ता टूंटी अवश्य लगाए इससे पानी की बचत होगी।


क्षेत्र के गांव से घरों में पानी न पहुंचने की शिकायत पर विभागीय टीम जांच के लिए पहुंची। जहां आधा दर्जन घरों में पानी के डबल कनेक्शन होने और पौन इंची पाइप से दो इंची पाइप का प्रयोग होने से अन्य घरों में पानी सप्लाई नहीं पहुंच रहा था। वहीं घरों में पानी के डबल कनेक्शन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
रमेश कुमार, एक्सइएन जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed