फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls will play the role of childhood of Ram and Lakshman

लड़कियां निभाएंगी राम और लक्ष्मण के बचपन का रोल

Thu, 08 Sep 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Girls will play the role of childhood of Ram and Lakshman
चंडीगढ़। अब ओ जमाना लद गया जब रामलीला में सभी पात्र पुरुष ही होते थे। अब लड़कियां भी आगे आ रही हैं। उत्तराखंड युवा समिति की ओर से इस बार आयोजित होने वाली रामलीला में ताड़का वध तक राम और लक्ष्मण की भूमिका भी लड़कियां ही निभाएंगी। संस्था की ओर से सेक्टर- 28 में 26 सितंबर से रामलीला का मंचन होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

रामलीला में पहले सीता, सबरी, अहिल्या, मंदोदरी, कैकेयी, तारा, पार्वती और सीता की सखियां भी लड़के ही बनते थे लेकिन अब काफी बदलाव आया है। अब काफी संख्या में लड़कियां रामलीला में रोल के लिए आ रही हैं। रामलीला के मंच पर आरती के दौरान नौ देवियां भी लड़कियां ही बनेंगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड युवा समिति के महासचिव अभिषेक शर्मा ने बताया कि रामलीला का रिहर्सल तेजी से चल रहा है। सभी पात्र समय पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को रामलीला से जोड़ने से उनका परिवार भी जुड़ता है। रामलीला में स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनेंगी राम और लक्ष्मण
राम और लक्ष्मण की भूमिका में ग्यारहवीं की छात्रा गौरी राम जबकि छठी कक्षा में पढ़ने वाली जायना लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगी। ये दोनों लड़कियां ताड़का वध तक सीन में राम लक्ष्मण के रूप में रहेंगी। यह रामलीला में नया प्रयोग है।
गौरी में कई नाटकों पर किया है काम
गौरी ने कई नाटकों में काम किया है। वह राम का रोल पहली बार निभाएंगी। छठी कक्षा की छात्रा जायना पिछले वर्ष इसी रामलीला में सीता की सखी की भूमिका निभाई थी। पिछले वर्ष काफी मेहनत के बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रमोशन कर लक्ष्मण का रोल दिया है। जायना अपने काम में काफी सक्रिय रहती हैं।

रामलीला पर महंगाई की मार
अभिषेक शर्मा का कहना है कि पिछले वर्ष साढ़े चार लाख रुपये का खर्च आया था। इस वर्ष करीब छह लाख का खर्च है। सेट, लाइट और साउंड पर पिछले वर्ष करीब एक लाख 35 हजार रुपये का खर्च था। इस वर्ष एक लाख 75 हजार का खर्च है। पिछले वर्ष दिल्ली से 40 हजार रुपये का पोशाक मंगाया था। इस बार 90 हजार रुपये का खर्च है। रामलीला में 55 से 60 लोग हैं। कॉस्मेटिक के सामान भी काफी महंगा हो गया है। ब्रांडेड सामान मंगाने पर तीन हजार से पांच हजार रुपये का खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed