फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls Safety, 60 Percent Womans Do Not Know About Durga Shakti App

बड़ा खुलासा: 60 फीसदी महिलाएं जानती ही नहीं, क्या है दुर्गा शक्ति ऐप, तो कैसे होगी सुरक्षा

Sun, 16 Sep 2018 09:59 AM IST
रीतिका पठानियां, अमर उजाला, पंचकूला
रीतिका पठानियां, अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 16 Sep 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Girls Safety, 60 Percent Womans Do Not Know About Durga Shakti App
मोबाइल
बेशक हरियाणा सरकार महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का दम भरती हो। नारी शक्ति की हिफाजत के लिए नित नए नियम कानून बनाती हो, लेकिन प्रदेश की 60 फीसदी इससे अनजान है। हाल ही में लांच दुर्गा शक्ति एप की बात करें तो पंचकूला शहर की करीब 60 फीसदी महिलाओं को इसके बारे में जरा भी जानकारी नहीं है, यह एप है क्या और कैसे काम करती है, महिलाओं को दूर-दूर तक इस कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


इसका खुलासा अमर उजाला की एक सप्ताह की रियलिटी चेक में हुआ है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की करीब 100 महिलाओं और स्कूली छात्राओं से जब अमर उजाला की टीम ने बात की, तो उसमें से महज 40 फीसदी महिलाओं को एप की जानकारी थी। महिलाओं का कहना है कि इस एप को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन को जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।    
विज्ञापन


ऐसे मिलेगी एप से मदद
यह एप महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में हो रही परेशानी में मदद करेगा। यदि कोई महिला कॉल करने की स्थिति में नहीं है, तो दुर्गा शक्ति एप में पैनिक बटन मौजूद है। इस पैनिक बटन को दबाने के 5 मिनट बाद पीसीआर रिस्पॉन्स देगी। इस एप का अगला वर्जन कॉल करने वाले के स्थान को ट्रैक करने में भी सक्षम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचती है पुलिस
सेक्टर 5 स्थित महिला थाने की एसएचओ  सुनीता ने बताया कि 15 जुलाई से अब तक प्रदेश भर से 200 शिकायतें आ चुकी हैं, जिसमें महिलाओं की अधिकतम शिकायत फोन पर तंग करने व पारिवारिक झगड़े से संबंधित रही। जैसे ही महिलाएं हमसे संपर्क करती है, पुलिस शिकायत मिलने वाले स्थान पर पहुंच जाती है। यदि मामला दूर का हो तो तो संबंधित थाने में फोन कर तुरंत कार्रवाई करने को कहा जाता है। 100  में से 10 से 20 प्रतिशत केस ही ऐसे होते हैं, जिन्हें सुलझाने में थोड़ा समय लग जाता है ।        

हम लड़कियों व महिलाओं में जागरूकता फैलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। हम अलग-अलग स्कूल-कालेज में जाकर कैंपेन चला रहे है।
- नूपुर, एसीपी पंचकूला     
 
पुलिस को महिला संगठनों के साथ मिलकर जागरूकता फैलानी चाहिए, क्योंकि हमें दुर्गा मुहिम का तो पता है, लेकिन उसमें है क्या ये नहीं।
- सुमन, सेक्टर 16 निवासी     

पुलिस प्रशासन ने एप तो लांच कर दी, लेकिन इस्तेमाल कैसे करते है। यह हमें मालूम तक नहीं। इसलिए पुलिस को महिलाओं को बताना चाहिए की वह एप का इस्तेमाल कैसे कर सकती है।       

- पूनम, सेक्टर 19 निवासी        

स्कूल और कालेज में जाने की बजाय सेक्टरों में जागरूकता फैलाई जानी चाहिए। कालेज में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को फेन व एप का नॉलेज होता है, लेकिन महिलाओं को नही।       
- बलविंदर, सेक्टर 5 निवासी     

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed