{"_id":"585e58be4f1c1ba107e3b55a","slug":"girls-requested-to-chief-minister-khattar-to-construct-bridge-on-ghaggar-for-going-to-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM साहब! हम आगे पढ़ना चाहती हैं, प्लीज घग्गर पर पुल बनवा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM साहब! हम आगे पढ़ना चाहती हैं, प्लीज घग्गर पर पुल बनवा दीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Sat, 24 Dec 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
एडमिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब, हम आगे पढ़ना चाहती हैं। कॉलेज जाकर अपने सपने पूरे करना चाहती हैं, प्लीज घग्गर नदी पर पुल बनवा दीजिए। ये निवेदन हरियाणा के सिरसा की बेटियों ने किया है।
प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे का हवाला देते हुए सिरसा जिले के गांव बुढ़ाभाणा की एक छात्रा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चिट्ठी लिखकर गांव में घग्घर नदी के तटबंध पर पुल बनाने की मांग की है।
छात्रा का कहना है गांव और सिरसा का फासला अधिक होने के चलते 20 गांवों की छात्राओं का उच्च शिक्षा का सपना अधूरा ही रह जाता है। सिरसा के एक कॉलेज की स्नातक की गांव बुढ़ाभाणा निवासी छात्रा रेखा रानी ने चिट्ठी में लिखा कि उसका गांव तट पर बसा है।
विज्ञापन
घग्घर नदी के जरिए शहर की दूरी 10 किलोमीटर है जबकि दूसरे रास्ते से दूरी 22 किलोमीटर है। बस सुविधा है नहीं। 70 बरस से गांव के लोग नाव के जरिए नदी पार करते हैं या फिर नदी पर गांव के नौजवानों की ओर से बनाए गए डेढ़ फुट चौड़े जुगाडू और खतरनाक पुल के जरिए आते जाते हैं।

घग्गर नदी के तटबंध पर करीब 60 गांव बसे हैं
घग्गर नदी
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि जिला सिरसा से गुजरने वाली घग्घर नदी के तटबंध पर करीब 60 गांव बसे हैं। अपरोक्ष रूप से इस नदी संग 150 से अधिक गांवों का नाता है। नदी पर गांव बुढ़ाभाणा पर एक मिनी पुल की दरकार है। यह मांग पिछले 70 बरस से चली आ रही है। नदी की दूसरी ओर से बरनाला रोड भी है, जिससे यहां पुल बनने से करीब 50 गांव पंजाब से जुड़ जाएंगे।
पंचायतों ने दिए प्रस्ताव
खास बात यह है कि इस सिलसिले में आधा दर्जन से गांवों की पंचायतों ने प्रस्ताव पास कर नदी पर पुल बनाए जाने का अनुरोध किया है। गांव बुढ़ाभाणा के सरपंच रघुबीर सिहाग बताते हैं कि 50 से अधिक गांवों की इस 70 साल पुरानी मांग को पूरा करने के लिए रानियां रैली में मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय मागेंगे।