{"_id":"6ade665e4b71dcb3b5056692","slug":"female-students-at-pu-outraged-by-incidents-of-molestation-staged-a-protest-on-library-road-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1158973-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में छेड़छाड़ की घटनाओं पर भड़कीं छात्राएं, लाइब्रेरी रोड पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में छेड़छाड़ की घटनाओं पर भड़कीं छात्राएं, लाइब्रेरी रोड पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
15 दिन में लाइटें लगाने का अल्टीमेटम, यूआईसीईटी के पीछे अंधेरे रास्तों पर सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के जवाब से नाराज छात्राओं ने कहा- सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं, प्रशासन तुरंत करे कार्रवा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं के विरोध में छात्राओं ने लाइब्रेरी वाली रोड के पास प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। छात्राओं ने कहा कि कैंपस के कई रास्तों पर अंधेरा पसरा रहता है। इससे उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है और सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। छात्राओं ने सवाल उठाया कि जब कैंपस में ही वे सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने मौके से ही चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर को फोन किया। अधिकारी ने बताया कि वह बाहर हैं और रविवार को आकर उनसे मिलकर शिकायत दर्ज करवाएं। इस जवाब से छात्राएं भड़क गईं। उनका कहना था कि सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, न कि शिकायत दर्ज कराने के लिए इंतजार करने को कहा जाए।
यूआईसीईटी के पीछे अंधेरे रास्ते पर सवाल
छात्राओं ने खास तौर पर यूआईसीईटी के पीछे वाले रास्ते का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यहां कई जगहों पर रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं है। अंधेरे के कारण छात्राओं को असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द लाइटें लगाने की मांग की।
विज्ञापन
15 दिन का अल्टीमेटम, फिर आंदोलन की चेतावनी
छात्राओं ने प्रशासन को लाइटें लगाने के लिए 15 दिन का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में लाइटें नहीं लगाई गईं तो वे अपने हक और सुरक्षा के लिए संघर्ष करेंगी। छात्राओं ने स्पष्ट किया कि कैंपस में सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस मुद्दे पर अब और लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।