फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls dominate PGI gold medalists, to be honored on April 30

Chandigarh News: पीजीआई के गोल्ड मेडलिस्ट्स में बेटियों का दबदबा.. 30 अप्रैल को होगा सम्मान

Sat, 25 Apr 2026 06:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Girls dominate PGI gold medalists, to be honored on April 30
चंडीगढ़। पीजीआई के 39वें वार्षिक दीक्षांत समारोह (30 अप्रैल) से पहले जारी गोल्ड मेडलिस्ट्स की सूची में इस बार बेटियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है। क्लीनिकल, रिसर्च और सुपर स्पेशलिटी समेत कई प्रमुख श्रेणियों में छात्राओं ने बाजी मारी हैजो मेडिकल शिक्षा में बदलते ट्रेंड और नारी शक्ति की मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में सबसे बड़ा सम्मान कटारिया मेमोरियल गोल्ड मेडल डर्मेटोलॉजी की डॉ. इशिता को मिलेगा, जिन्हें वर्ष 2024-25 का सर्वश्रेष्ठ पोस्ट ग्रेजुएट चुना गया है। मेजर जनरल अमीर चंद गोल्ड मेडल (रिसर्च अवॉर्ड 2024) में भी बायोकेमिस्ट्री की डॉ. अंशिका चौहान ने पीएचडी श्रेणी में स्थान बनाया जबकि क्लीनिकल कैटेगरी में डॉ. विभु जैन का नाम शामिल है। बायोमेडिकल रिसर्च में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रो. डी. सुब्रह्मण्यम गोल्ड मेडल पीडियाट्रिक्स की डॉ. अभिरामी नायर को दिया जाएगा जो दो अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान पाने वाली चुनिंदा प्रतिभाओं में शामिल हैं। एनाटॉमी में नील कमल, पैथोलॉजी में डॉ. निथ्ये पार्वती और डॉ. ऐश्वर्या कार्तिकेयन, पीडियाट्रिक्स में डॉ. अभिरामी नायर और डॉ. एस.बी. मिथुन कृष्णा जैसे नाम सूची में हैं, जहां छात्राओं की मजबूत मौजूदगी दिखती है।
विज्ञापन


एनेस्थीसिया, न्यूरोसर्जरी और रेडियोडायग्नोसिस जैसे क्षेत्रों में भी छात्राओं ने अपनी पहचान बनाई है। रेडियोडायग्नोसिस में डॉ. सोनम चौधरी और पैथोलॉजी व पीडियाट्रिक्स में कई छात्राओं का चयन इस बात का संकेत है कि अब मेडिकल शिक्षा में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। 30 अप्रैल को होने वाले इस दीक्षांत समारोह में इन सभी मेधावी डॉक्टरों और शोधार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्ड मेडलिस्ट्स की लिस्ट

डॉ. इशिता (एमडी डर्मेटोलॉजी) – बेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट 2024-25
डॉ. अंशिका चौहान (पीएचडी, बायोकेमिस्ट्री) – बेस्ट रिसर्च (पीएचडी) 2024
डॉ. विभु जान (एमएस जनरल सर्जरी) – बेस्ट रिसर्च (क्लिनिकल) 2024

डॉ. अभिरामी नायर (एमडी, पीडियाट्रिक्स) – बेस्ट पब्लिश्ड रिसर्च 2024

नील कमल (एमएससी, एनाटॉमी) – बेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (2017-21)

डॉ. जीवा कुमार आर. (एमडी) – एनेस्थीसिया 2023

डॉ. झावर वन्नी सुभाष (एमडी) – एनेस्थीसिया 2024

डॉ. केरकर आद्या नीतीश (एमडी) – पैथोलॉजी 2022

डॉ. निथिये पार्वती ई. (एमडी) – पैथोलॉजी 2023

डॉ. ऐश्वर्या कार्तिकेयन (एमडी) – पैथोलॉजी 2024

डॉ. प्रसन्ना एस. (एमडी) – पीडियाट्रिक्स 2022

डॉ. अभिरामी नायर (एमडी) – पीडियाट्रिक्स 2023

डॉ. एसबी मिथुन कृष्णा (एमडी) – पीडियाट्रिक्स 2024

डॉ. एचसीएचवी तुलसी राम (एम सीएच ) – न्यूरोसर्जरी 2023-24

डॉ. अक्षय राज सिंह राजपूत (एम सीएच ) – न्यूरोसर्जरी 2024-25

डॉ. दमनदीप सिंह (एमडी ) – रेडियोडायग्नोसिस 2022

डॉ. शुभम सैनी (एमडी) – रेडियोडायग्नोसिस 2023

डॉ. सोनम चौधरी (एमडी) – रेडियोडायग्नोसिस 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed