फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl post facebook status than commit suicide

प्यार में मिला धोखा फेसबुक पर पोस्ट किया स्टेटस, फिर कर लिया सुसाइड

Wed, 12 Apr 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 12 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
girl post facebook status than commit suicide
प्यार में धोखा खाने की ओर इशारा कर रहा है फेसबुक स्टेटस
 प्यार में धोखा मिलने का दर्द एक युवती से सहन न हो पाया, हांलाकि उसने फेसबुक पर स्टेटस डाल दिल का बोझ हल्का करने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद उसने हिला देने वाला कदम उठा लिया। अंबाला-कालका रेलमार्ग पर सोमवार को सुबह खुदकशी करने वाली युवती की शिनाख्त 22 वर्षीय करतार कौर उर्फ कीर्ति पुत्री स्वर्ण सिंह सैनी वासी भांखरपुर के तौर पर हुई है। वह डेराबस्सी के सुखमनी कॉलेज में बीकॉम फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी।
विज्ञापन

 

सोमवार सुबह वह भांखरपुर से सुखमनी कॉलेज के लिए पहुंची थी, लेकिन क्लास में जाने की बजाय कॉलेज के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। कीर्ति पैसेंजर ट्रेन आने पर ट्रैक के बीचों बीच ट्रेन की ओर मुंह कर आत्महत्या करने के लिए खड़ी हो गई। जबकि ट्रेन चालक लगातार हॉर्न बजाता रहा परंतु कीर्ति टस से मस नहीं हुई और एक ही झटके में उसके शरीर के चीत्थड़े उड़ गए। 

विज्ञापन


मृतका के पिता स्वर्ण सिंह ने बताया कि कीर्ति गांव में कॉलेज की लेक्चरार राजविंदर कौर के साथ ही कॉलेज के लिए खुशी-खुशी निकली थी। इसके बाद यही सवाल उठ रहे हैं कि वहां कॉलेज में ऐसा क्या हुआ कि उसने सुसाइड के लिए इतनी क्रूर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पिता का कहना है कि कीर्ति आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार के हालात को लेकर कुछ डिप्रेशन में रहती थी। वहीं मृतका कीर्ति का मोबाइल फोन भी गुम है। बहरहाल, एक महिला डॉक्टर सहित तीन डॉक्टर्स का बोर्ड बनाकर कीर्ति के क्षत-विक्षत शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
 

सात तारीख को किया था फेसबुक पर स्टेटस अपडेट

girl post facebook status than commit suicide
प्यार में धोखा खाने की ओर इशारा कर रहा है फेसबुक स्टेटस
छात्रा करतार कौर उर्फ कीर्ति सैनी की मौत अपने पीछे कई राज छोड़ गई है। रेलवे पुलिस जहां इसको परिवार की आर्थिक तंगी होने के कारण सुसाइड मान रही है। वहीं मृतका का फेसबुक अकाउंट इसके पीछे कुछ अलग इशारा कर रहा है। कीर्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सात अप्रैल को स्टेटस डाल कर किसी के धोखा देने और दिल के टूटने का स्टेटस अपलोड किया था।

जिसके बाद मृतका ने 10 अप्रैल को ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। इससे स्पष्ट है कि मृतका के साथ कालेज में ही कुछ ऐसा हुआ है जिससे वह पिछले काफी दिनों से टूटी हुई थी और उसने उसी गम में खुदकुशी कर ली। 

girl post facebook status than commit suicide
प्यार में धोखा खाने की ओर इशारा कर रहा है फेसबुक स्टेटस
मामले में रेलवे पुलिस के अधिकारियों की लापरवाही देखने को मिल रही है। रेलवे पुलिस ने मृतका के कालेज के किसी भी दोस्त या अन्य सहपाठी से पूछताछ करने की कोशिश नही की। पुलिस ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि मृतका ने सुसाइड क्यों किया है। जबकि मृतका के दोस्त इस मौत के बाद काफी सदमे में है। जो इस मौत के पीछे प्यार में धोखा खाने को मुख्य वजह मान रहे है।

हालांकि किसी ने भी इसकी सामने आकर पुष्टि नहीं की है। छात्रा के फेसबुक अकाउंट से स्पष्ट है कि वह क्रिकेट खेलने की शौकीन थी। क्रिकेट में उसने कालेज की तरफ से खेलते हुए इनाम भी जीता था। उसने प्राइज के साथ खुशी की फोटो भी शेयर की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed