फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl education based nukkad natak in sector 17 plaza chandigarh

20 मिनट और 6 कलाकार, प्लाजा में जीवंत कर दिया बेटियों का संसार

Sat, 15 Oct 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Oct 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
girl education based nukkad natak in sector 17 plaza chandigarh
चंडीगढ़ प्लाजा में गर्ल एजूकेशन पर आधारित नाटक का मंचन - फोटो : अमर उजाला
20 मिनट लगाए और 6 कलाकारों ने प्लाजा में जीवंत कर दिया बेटियों का संसार। साथ ही लोगों को समझा दिया कि लड़कियों को पढ़ाना जरूरी क्यों होता है? नाटक का मंचन सेक्टर 17 प्लाजा में किया गया। कहते हैं कि अगर एक पुरुष पढ़ता है तो केवल वही शिक्षित होता है लेकिन जब एक महिला पढ़ती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। कुछ ऐसा ही दिखाया गया नुक्कड़ नाटक ‘इच वन टीच वन’ में।
विज्ञापन


इसका मंचन शनिवार को सेक्टर 17 स्थित प्लाजा में हुआ। यह नाटक चंडीगढ़ आर्ट थिएटर और गुरुकुल विद्यापीठ द्वारा करवाया गया। नाटक में दो कहानियों को पेश किया गया। इनमें महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए खुद आगे आने का संदेश दिया गया और इसके लिए लड़कियों का शिक्षित होना सबसे जरुरी बताया गया है। वहीं दूसरी कहानी शिक्षा के बाजारीकरण पर आधारित थी। दोनों कहानियों में वर्तमान समय की शिक्षा प्रणाली पर व्यंग्य कसा गया।
विज्ञापन


20 मिनट की अवधि वाले इस नुक्कड़ नाटक का निर्देशन रंजीत रॉय ने किया। वह पिछले 11 साल से थिएटर से जुड़े हुए हैं। कोलकाता में पैदा हुए रंजीत रॉय बताते हैं कि मैं शुरू से ही समाज के लिए काम करना चाहता था। इसके लिए मैं आर्मी में जा सकता था या फिर किसी और क्षेत्र में। लेकिन मुझे थिएटर लाइन समाज के लिए कुछ नया करने के लिए सबसे बेहतर लगी और मैंने इसी में अपना भविष्य बनाने के बारे में सोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कलाकारों ने लिया भाग
नाटक में कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से एक-एक किरदार को जीवंत कर दिया। इसमें 6 कलाकारों ने भाग लिया। इनमें कोमल शर्मा, भावना सेठ, दीपक झा, सिद्धार्थ, निखिल अरोड़ा और रंजीत रॉय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed