फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl committed suicide by hanging herself

Chandigarh News: युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 26 Mar 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
girl committed suicide by hanging herself
मोहाली। गांव मटौर की रहने वाली एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती की तरफ से लिखे गए सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया गया है। मृतक युवती की पहचान गुरप्रीत कौर (30) मूल निवासी रोपड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवती ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में युवती के पास कमरे से एक कॉपी मिली है। इसमें युवती ने अपने हाथ से एक सुसाइड नोट लिखा हुआ है। हालांकि इस सुसाइड नोट पर युवती के हस्ताक्षर नहीं है। पुलिस फोरेंसिक लैब से युवती के पास से मिले सुसाइड नोट की जांच कराएगी। मृतक के परिजनों को पहले हत्या का शक था लेकिन बेटी के शव को देख कर वह इस बात से संतुष्ट हैं कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है और किसी ने उसे मारा नहीं है। उन्होंने भी पुलिस को यही बयान दर्ज कराए हैं। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


विदेश जाना चाहती थी मृतक युवती
युवती इलाके के एक निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थी। वह विदेश जाना चाहती थी लेकिन दो बार वह आईलेट्स की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल नहीं कर पाई थी। इस कारण वह पिछले कुछ दिनों से परेशान रहती थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार उसने आईलेट्स में अच्छे अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed