फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl appearance in court at yamunanagar, family clash with police

हरियाणाः हरिद्वार में मिली यमुनानगर की लड़की की कोर्ट में पेशी, मिलने न देने पर पुलिस से उलझे परिजन

Tue, 09 Jul 2019 03:57 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 09 Jul 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
girl appearance in court at yamunanagar, family clash with police
फाइल फोटो
हरियाणा के यमुनानगर से गायब हुई लड़की ने निकाह कर लिया और वह हरिद्वार में मिली, जिसे कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान मिलने न देने पर परिजन पुलिस से उलझ गए। लड़की एक संगठन के कार्यकर्ता की बेटी है और उसने संगठन विशेष के युवक के साथ निकाह कर लिया है। कड़ी सुरक्षा में उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक कोर्ट में सुनवाई चली। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने युवती को 15 जुलाई तक के लिए नारी निकेतन भेज दिया। इस दौरान कोर्ट में युवती के पिता और अन्य परिजन भी पहुंचे थे। उन्होंने युवती से मिलना चाहा, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। रोकने पर उनकी पुलिस कर्मियों के साथ बहस भी हुई। लेकिन मौजिज लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें समझाया गया।
विज्ञापन

ये है मामला

बीती दस जून को युवती घर से चली गई थी। सउदी अरब में रहने वाले युवक नबील व अन्य पर साजिश रचकर अगवा करने का आरोप लगा था। 12 जून को लडक़ी की तरफ से हाईकोर्ट में सुरक्षा को लेकर याचिका अर्जी लगाई गई कि उन्होंने निकाह कर लिया और वे सुरक्षा चाहते हैं।

17 को याचिका अर्जी पर सुनवाई के लिए जब युवक व युवती हाईकोर्ट जा रहे थे तो रास्ते में कुछ लोगों ने मारपीट कर युवती को छुड़ा लिया। शुक्रवार को बिहारीगढ़ से लड़की एक मस्जिद से मिली थी। वहां पर वह बुर्का पहने हुए थी। उत्तराखंड पुलिस ने उसे यमुनानगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे यहां लेकर आई थी और उसके मजिस्ट्रेट बयान कराकर दो दिन के लिए नारी निकेतन भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed