{"_id":"2a719e427a7a3f4241d1ae5cc2967218","slug":"girl-acid-attack-try-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की पर तेजाब फेंकने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की पर तेजाब फेंकने की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/बरनाला
Updated Sun, 14 Sep 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
लड़की को रास्ते में घेरकर एक व्यक्ति ने उस पर शादी का दबाव बनाने की कोशिश की। लड़की ने इंकार कर दिया तो आरोपी परचून विक्रेता से तेजाब ले आया। उसने लड़की को धमकाया कि अगर उसने शादी से मना किया तो वह उस पर तेजाब डाल देगा।
जब आरोपी लड़की को धमका रहा था तभी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जैसे ही आरोपी लड़की पर तेजाब डालने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चौकी के प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि लड़के की पहचान संदीप कुमार निवासी नकोदर के तौर पर हुए है जिसकी निशानदेही पर तेजाब बेचने वाले दुकानदार गुरदेव सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
लड़की कपूरथला की है और फैक्टरी में काम करती है। लड़की आरोपी को शादी से इंकार कर फैक्टरी में आकर काम करने लगी थी लेकिन संदीप कुमार उसके पीछे आ गया और फैक्टरी के पास घात लगाकर बैठ गया था।