{"_id":"5c816b59bdec22147163a04d","slug":"giani-iqbal-singh-write-a-letter-to-cm-for-sought-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानी इकबाल सिंह ने बिहार और पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा, बताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानी इकबाल सिंह ने बिहार और पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा, बताया जान का खतरा
Fri, 08 Mar 2019 01:26 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तख्त श्री पटना साहिब जी के निवर्तमान जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक पत्र लिखकर अपनी व परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पत्र में लिखा है कि उन्हें पूर्व डिप्टी सीएम व शिअद के प्रधान सुखबीर बादल व तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित से जान का खतरा है।
विज्ञापन
मीडिया को जारी पत्र में ज्ञानी इकबाल सिंह ने चेतावनी दी कि श्री अकाल तख्त साहिब में नौ मार्च को एक बैठक बुलाई गई है, ताकि उन पर झूठे आरोप तय कर उनकी आवाज को बंद कर दिया जाए। वह नौ मार्च को श्री अकाल तख्त साहिब में खुद पेश होकर मीडिया के सामने डेरा सच्चा सौदा के साध को दी गई माफी का चिट्ठा खोल देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से कहा कि यदि वह इस महान तख्त की खो चुकी साख को बहाल करना चाहते हैं तो वह नौ मार्च की बैठक में सुखबीर बादल, पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त गुरबचन सिंह और श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरमुख सिंह को श्री अकाल तख्त में तलब करें।
विज्ञापन
माफी का सच बताने पर ही सुखबीर बादल, अवतार सिंह हित और कम्मिकर सिंह से उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। ज्ञानी इकबाल सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधान हित को भेजा ही नहीं तो उन्हें मेरा इस्तीफा स्वीकार करने का हक किसने दिया।