फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ghoomar dress became a girl's choice with a traditional look

घूमर ड्रेस का ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन लुक बना लड़कियों की पसंद

Sun, 16 Oct 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Ghoomar dress became a girl's choice with a traditional look
चंडीगढ़। फेस्टिवल सीजन की शुरुआत के साथ ही ड्रेस के चुनाव को लेकर सभी क्रेजी नजर आ रहे हैं। हर किसी को समथिंग डिफरेंट की चाह है। ऐसे में फैशन डिजाइनर ट्रेडिशनल फैशन को वेस्टर्न के साथ मिलाकर एक नए लुक में पेश कर रहे हैं। ऐसे ही नए अंदाज में इन दिनों राजस्थानी पारंपरिक परिधान घूमर को वेस्टर्न टच के साथ पेश किया जा रहा है। इसे लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं। उनका कहना है कि भीड़ में खुद को अलग दिखाने के लिए यह बेहतर विकल्प है। घूमर ड्रेस को पैच वर्क ब्लाउज के साथ वेस्टर्न नेक और मल्टी कलर पैच वर्क दुपट्टे के साथ नए लुक में मार्केट में उतारा गया है। इसमें कांथा वर्क सितारे के साथ उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में शुक्रवार से शुरू हुए इंडिया सिल्क उत्सव में आई ड्रेस डिजाइनर कोमल ने बताया कि उन्होंने घूमर ड्रेस को मिरर वर्क और टेसस मोती से सजाकर नए अंदाज में पेश किया है। इसमें 20 मीटर नेट से बनाया गया घेरा खूबसूरती को बढ़ा रहा है। जबकि इंडियन में वेस्टर्न टच के लिए नेक का डिजाइन बदल दिया है। आगे की नेक पर सितारे और मिरर से सजावट की गई है। वहीं पैच वर्क के लिए मल्टी कलर के कॉटन का प्रयोग किया गया है जिससे ड्रेस में अलग ही लुक आ रहा है।
विज्ञापन

इनसेट-
पेजरी शॉल और आरनी पट्टू और कांजीवरम साड़ियां भी की जा रहीं पसंद
वहीं गुलाबी ठंड की शुरुआत के साथ ही गर्म कपड़ों का भी बाजार सजने लगा है। प्रदर्शनी में कश्मीर से आए इम्तियाज अली ने बताया कि पशमीना पर पेजरी कानी डिजाइन से तैयार किए गए शॉल इस बार बेहद खास है। वहीं कलमकारी वाली पशमीना भी काफी डिफरेंट अंदाज में मार्केट में उतारी गई है। जबकि आरनी पट्टू, ईकत व कांजीवरम साड़ियों के भी ढेरों विकल्प मौजूद हैं। इन्हें भी काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed