{"_id":"6aee4031ac59080f310225f4","slug":"ggdsd-and-mcm-dav-college-win-tennis-titles-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1168898-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जीजीडीएसडी और एमसीएम डीएवी कॉलेज ने जीते टेनिस खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जीजीडीएसडी और एमसीएम डीएवी कॉलेज ने जीते टेनिस खिताब
विज्ञापन
पीयू इंटर-कॉलेज टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबलों में दिखा दमखम
पुरुष वर्ग में जीजीडीएसडी कॉलेज ने पीयू कैंपस टीम को 2-0 से हराया, महिला वर्ग में एमसीएम डीएवी कॉलेज बना विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के टेनिस कोर्ट पर 3 से 5 नवंबर तक आयोजित इंटर-कॉलेज टेनिस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सात और महिला वर्ग में चार कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खिताब के लिए पूरा दमखम दिखाया।
पुरुष वर्ग के फाइनल में जीजीडीएसडी कॉलेज सेक्टर-32 ने शानदार खेल दिखाते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस टीम को 2-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं, तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में खालसा कॉलेज सेक्टर-26 ने जीटीबी नेशनल कॉलेज, मुल्लांपुर दाखा को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के फाइनल में एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर-36 की टीम ने जीजीडीएसडी कॉलेज सेक्टर-32 को 2-0 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान के मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस टीम ने पीजीजीसीजी कॉलेज सेक्टर-11 को 2-0 से हराया। चैंपियनशिप के समापन समारोह में पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक डॉ. राकेश मलिक ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी टीमों को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी।