{"_id":"6474cf2e8018b9fd52037383","slug":"getting-fire-noc-in-chandigarh-is-expensive-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ में फायर NOC लेना हुआ महंगा, अब चुकाने होंगे छह हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ में फायर NOC लेना हुआ महंगा, अब चुकाने होंगे छह हजार रुपये
Mon, 29 May 2023 09:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 29 May 2023 09:59 PM IST
सार
आग से बचने के लिए व्यावसायिक परिसर और भवनों को सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए अग्निशमन विभाग से एनओसी लेनी होती है। अग्निशमन विभाग ने बीते महीने एनओसी न लेने वाले 1500 के करीब भवन मालिकों को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
chandigarh News:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के लोगों को दमकल विभाग से फायर सेफ्टी सार्टिफिकेट लेने के लिए अब ज्यादा दाम चुकाने होंगे। जिन लोगों ने फायर एनओसी नहीं लिया, उन्हें अब ज्यादा पैसे खर्च करके एनओसी लेनी पड़ेगी। पहले फायर एनओसी लेने का न्यूनतम चार्ज पांच हजार रुपये था जो अब बढ़कर छह हजार रुपये हो गया है।
विज्ञापन
एनओसी लेने के बाद इसकी वैधता तीन साल के लिए होगी। अग्निशमन विभाग ने निजी और सरकारी भवनों के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की है। विभाग 12 रुपये वर्ग फुट के हिसाब से एनओसी चार्ज करेगा, जिसकी न्यूनतम फीस छह हजार रुपये निर्धारित की गई है। विभाग ने इससे पहले नवंबर 2018 में एनओसी के रेट में इजाफा किया था। रेवेन्यू बढ़ाने के उद्देश्य से विभाग ने एनओसी की फीस बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
अप्रैल में एनओसी न लेने वाले करीब 1500 भवन मालिकों को नोटिस
आग से बचने के लिए व्यावसायिक परिसर और भवनों को सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए अग्निशमन विभाग से एनओसी लेनी होती है। अग्निशमन विभाग ने बीते महीने एनओसी न लेने वाले 1500 के करीब भवन मालिकों को नोटिस जारी किया था। फायर एनओसी न लेने वालों के खिलाफ दमकल विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
एनओसी के रेट बढ़ने से रेवेन्यू बढ़ेगा। इससे विभाग को फायदा होगा। - जीएस सोढी, चीफ फायर ऑफिसर।