फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   get priceless food in mohali

मोहाली में सस्ते खाने का हुआ प्री लांच, लिस्ट जानने के लिए पढ़ें पूरी जानकारी

Thu, 04 May 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 04 May 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
get priceless food in mohali
मोहाली में सस्ता खाना - फोटो : Demo Pic
चंडीगढ़ के बाद शहर में भी जरूरतमंदों को सस्ता खाना मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन आगे आया।  मंगलवार को सस्ता भोजन स्कीम शुरू की है। यह खाना रेड क्रॉस सोसाइटी व समाज सेवी संस्था स्त्री शक्ति से तैयार किया जा रहा है। डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने स्कीम का प्री लांच किया। पहले दिन 250 लोगों को खाने के पैकेट व पानी मुहैया करवाया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान डीसी ने बताया कि प्री लांच करने का मुख्य उदेश्य है कि जो कि कमियां रह जाएगी उन्हें दूर किया जाएगा। पांच व छह मई को सस्ता भोजन स्कीम तहत ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स में 12.30 से 2.30 बजे तक 300 खाने के पैकेट बांटे जाएंगे। पैकेट दस रुपये के हिसाब से मुहैया करवाए जाएंगे। खाने में सब्जी, आचार व पांच रुमाली रोटियां मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने जून महीने से यह स्कीम सब डिवीजन स्तर पर शुरू होगी। 
विज्ञापन

कम्युनिटी रसोईयां स्थापित की जाएगी

get priceless food in mohali
सस्ता खाना - फोटो : Demo Pic
शहरों व गांवों में नगर काउंसिलों व पंचायतों से तालमेल करके कम्युनिटी रसोईयां स्थापित की जाएगी। ताकि जरूरतमंदों को दोपहर के समय सस्ते रेटों पर खाना मिल सके। उन्होंने बताया कि स्कीम को सफलता पूर्वक चलाने के लिए अक्षयपातरा फाउंडेशन से भी सहयोग लिया जाएगा। आठ मई को सस्ता भोजन स्कीम मोहाली शहर के तीन स्थानों पर मोहाली सिविल अस्पताल के पास स्थित बस स्टैंड, पीएसईबी व जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के नजदीक मुहैया करवाया जाएगा। स्कीम के तहत 500-500 पैकेट मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed